भारत स्काउट और गाइड छग जिला संघ रायपुर की डीटीसी शाहिना परवीन "उत्कृष्ट सेवा अवार्ड" से सम्मानित
भारत स्काउट और गाइड छग जिला संघ रायपुर की डीटीसी शाहिना परवीन "उत्कृष्ट सेवा अवार्ड" से सम्मानित
भरत कुम्भकार/खरोरा
रायपुर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर में तारूण्य वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गाइडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं राज्य की 12 गाइडर्स को "एशिया पेसिफिक लीडरशिप अवार्ड" एवं गाइडिंग के क्षेत्र में "उत्कृष्ट सेवा अवार्ड" प्रदान किया गया। रायपुर जिले की जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) शाहिना परवीन को "उत्कृष्ट सेवा अवार्ड" मिला। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव व भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया, यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेसडर व अभिनेता श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे। उत्कृष्ट सेवा अवार्ड प्राप्त करने पर विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज और उप प्राचार्य हरीश देवांगन जिला मुख्य आयुक्त श्री सुरेश शुक्ला जी डी ओ सी मनोज वर्मा स्काउट और अभिलाषा शुक्ला गाइड जिला सचिव श्री मृत्युन्जय शुक्ला जिले के स्काउट परिवार विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।