योद्धाओ के मेहनत से गरियाबंद जिला में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं: चंद्रशेखर साहू।।।
कोरोना योद्धाओं का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान।।।
योद्धाओ के मेहनत से गरियाबंद जिला में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं: चंद्रशेखर साहू।।।
फिंगेश्वर:-
अंचल के कोरोना योद्धा जिन्होंने कोविड 19 महामारी को दूर भगाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर पूरे अंचल में दिन रात डटे हुए हैं ऐसे कोरोना वीरों का उप स्वास्थ्य स्वास्थ केंद्र चरौदा में जनप्रतिनिधियों ने मोमेंटो,शाल,श्रीफल,बुके भेटकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। कर्तव्य के प्रति लगन एवं मेहनत को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फिंगेश्वर मंडल के तत्वाधान में जिला पंचायत सदस्य चंन्द्रशेखर साहू,फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर,पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री राजू साहू,बोड़की सरपँच रामजी साहू,चरौदा सरपंच नूतन मनोज पटैल,चरभट्ठी सरपंच ओमप्रकाश साहू,संगीता साहू एवं भाजपा कार्यकर्ता गण सादे समारोह में उत्साह को बढ़ाते हुए सम्मानित किया।
जिनमे श्रीमती पूनम ध्रूव चरौदा,श्रीमती संदीपा चक्रवर्ती बेलर,श्रीमती तुलसा चौहान,कु.पूजा यादव,श्रीमती सत्यवती दिवाकर,श्री जितेंद्र बरुला साहू,ओमप्रकाश साहू चरभट्टी,संतोष निषाद चरौदा,श्री राजू सिंग बेलर,परस राम साहू पर्यवेक्षक, श्री योगेश पारणा फिंगेश्वर को गरिमामयी क्षण में सम्मानित हुए। इस दौरान वहां उपस्थिति ग्राम वासियो ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस पल के साक्षी बने। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंन्द्रशेखर साहू ने बताया कि सम्मान किस्मत वालों को मिलता है यह उनकी मेहनत है एक ओर हम सब लोग घरों में बैठकर लॉकडाउन का सहयोग कर रहे थे किंतु यह ऐसे योद्धा है जो बीमारी को दूर भगाने के लिए इस महामारी से लड़ने खुद मैदान में उतरे हुए हैं और उन्हें मात दे रहे हैं। जैसे सिपाही परिवार गांव सब को छोड़कर बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए निकल जाता है ठीक उसी ढंग से यह योद्धा नगर व गांव की सुरक्षा के लिए कमर कसकर हम सबको महामारी से बचाने के लिए आगे आए हैं तथा पूरा गरियाबंद जिला में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है यह इन सबके मेहनत का परिणाम है। हम इनका आभार प्रकट करते हैं।मंडल अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत कीमती है। यह शरीर मंदिर है जिस तरह से हम मंदिर को साफ सुथरा करते हैं। ठीक उसी तरह से शरीर में किसी प्रकार की कोई बीमारी या महामारी ना फैले इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। डॉक्टर्स जिनका उद्देश्य सिर्फ लोगों की जीवन बचाना है और इसके लिए वे अपना सब कुछ समर्पित कर दिए हैं।किसी कवि ने कहा है कि तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हूं देश की धरती तुम्हें और कुछ दूं।पूर्व भाजयुमो महामंत्री राजू साहू ने बताया कि इन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके हमें अत्यंत प्रसन्नता हुई। जिन्होंने अंचल की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़े हैं। हमें शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का इमानदारी के साथ पालन करना चाहिए ताकि अंचल इस महामारी से कोसों दूर रहे,प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अनवरत रूप से अपनी सेवाएं दी है जो निःसंदेह प्रशंसनीय है जिसके फलस्वरूप अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगो को वेक्सिनेशन भी दिया जा चुका है।सरपंच रामजी साहू ने कहा कि गांव गांव में फैले कोरोना महामारी को दूर भगाने आप लोगो की मेहनत एवं सक्रियता से ही पुरे अंचल सुरक्षित रहा है मैं सौभाग्य साली हु की इस गरिमामय कार्यक्रम का साक्षी बन रहा हूं।कार्यक्रम आभार प्रर्दशन बिशहत साहू ने किया।इस अवसर पर बेदराम साहू,अभय राम सिन्हा, बंशी,अनूप साहू,कीर्तन साहू,भागवत,गजानंद साहू,रेवा, चुम्मन साहू,मनोज पटैल, खोरबाहरा राम सिन्हा, रिकेश साहू,बीरेंद्र साहू,महेश साहू,परमेश्वर गंधर्व,हीरालाल साहू,डायमंड साहू सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।