ब्रह्माकुमारी संस्थान खडमा में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारी संस्थान खडमा में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

 ब्रह्माकुमारी संस्थान खडमा में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न






  तेजस्वी यादव/छुरा। --

- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सब सेंटर खडमा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय क्षेत्रीय दौरे में छुरा जनपद के ग्राम खाड़मा पहुंचे युवा समाज सेवी एवम् छ. ग.साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रूप सिंग साहू ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सब सेंटर पहुंच ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी से आशीर्वाद लिए एवम् आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ व पुर्व जनपद उपाध्यक्ष अवध राम साहू, पुर्व मंडल अध्यक्ष अघंसिंग ठाकुर,लक्ष्मीदास सोनवानी गौकर्ण धृतलहरे, दवर्तरा सरपंच  तारानी ध्रुव हेमलाल नेताम आदि की उपस्थिति में एक एक वृक्ष लगाए।




     वृक्षों की महिमा एवं सामाजिक जीवन के महत्व  बताते हुए ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने कहा कि - “ दस कुओं के बराबर एक बावड़ी, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाबों के बराबर एक पुत्र, और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। वहीं रूप सिंग साहू बताया कि अच्छे स्थान में जाने से पुण्य की प्राप्ति होती है,यहां आते ही वृक्ष रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।वृक्ष लगाने और उनका पोषण करने से जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होता है।अवध राम साहू ने कहा कि पुराणों के अनुसार -“ जो व्यक्ति छाया, फूल और फल देने वाले वृक्षों का रोपण करता है या मार्ग में तथा देवालय में वृक्षों को लगाता है, वह अपने पितरों को बड़े-बड़े पापों से तारता है और रोपणकर्ता इस मनुष्यलोक में महती कीर्ति तथा शुभ परिणाम प्राप्त करता है। अतः वृक्ष लगाना अत्यंत शुभदायक है। उन्होंने वृक्ष लगाने के साथ साथ उसके देख  भाल को अनिवार्य बताया इस पर ब्रह्मकुमारीज संस्थान के सदस्यों ने जिम्मेदारी अपनी बताया।इस अवसर पर बी.के.चंद्रिका बहन, रोहन भाई, नानक राम साहू,जीवन साहू,सहित बड़ी संख्या में युवा समाजिक कार्यकर्ता,एवम् पत्रकारगण मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads