सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद की आवश्यक बैठक
सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद की आवश्यक बैठक
तेजस्वी यादव/छुरा-
सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद की आवश्यक बैठक स्थानीय परिषद भवन मजरकट्टा गरियाबंद में आयोजित की गयी थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरझा मुंडा, रानी दुर्गावती, शहीद वीरनारायण सिंह जी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व आदिवासी समाज के प्रांतिय संरक्षक /संयोजक पूर्व प्रांतिय अध्यक्ष बी पी एस नेताम थे। अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष गरियाबंद के अध्यक्ष भारत सिंह दीवान ने किया। विशेष अतिथि बतौर प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष फूल सिंह नेताम, युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर, देव भोग के अध्यक्ष धनसिंग मरकाम, गरियाबंद के अध्यक्ष उमेंदी कोर्राम, संयोजक महेन्द्र नेताम, सलाहकार पन्ना लाल ध्रुव, सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, गरियाबंद सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव, छुरा तहसील अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
सर्व आदिवासी समाज को संबोधित करते हुऐ प्रांतिय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज के गठन के पश्चात मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में स्वागत सम्मान भोज का कार्यक्रम रखा था। जिसमे सर्व आदिवासी समाज के शीर्ष समाजिक नेताओ के द्वारा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराया। जिस पर सीएम बघेल साहब ने मुख्य सचिव के अध्यक्षता में कई विभागीय सचिवों के साथ समाज के लोग बैठ कर समाधान करेंगें। जिसकी रिपोर्ट सौपे जाने पर शीघ्र निर्णय करने का आश्वासन दिया है करके बताया।
पन्ना लाल ध्रुव ने कहा कि हम सभी गरियाबंद में एक है और एक रहेंगे। उमेंदी कोर्राम, भरत दीवान, महेन्द्र नेताम ने भी समाजिक एकता पर जोर दिया संवैधानिक मुद्दो पर हम सभी एक मंच पर रहने की बात कही।
युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने समाज के लोगो को सम्बोधित करते। हुए कहा कि
समाजिक हर समस्याओं को शासन प्रशासन के पास अग्रणी पंक्ति में खड़े रहने की बात कही।
वही कोषाध्यक्ष फूलससिंह नेताम ने समाज के लोगों के द्वारा उठाये गये सभी सामाजिक और संवैधानिक समस्याओं का बारी बारी से समाधान करते हुऐ संततुष्ठ किया।
मुख्य अतिथि बीपीएस नेताम ने कहा समाज एक है, हम सभी शासकीय व संवैधानिक माँग के लिए समर्पित है। सोच बदलेगा तो समाज बदलेगा। संचालन यशवंत सोरी महामंत्री ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख जनों में दैवभोग, मैनपुर, गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर के सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि व सरपंच संघ के पदाधिकारी गण सैकडो के संख्या में उपस्थित थे। वही महिला प्रभाग अध्यक्ष शीला ठाकुर,युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव, ध्रुव समाज सर्कल अध्यक्ष कोमल ध्रुव पेण्डरा,पूर्व सरपंच हेम लाल नेताम,युवा सामाजिक नेता इंदर ध्रूव,वर्तमान सरपंच बाबू लाल ध्रुव जरगाँव, सलाहकार बृजलाल ध्रुव, सचिव देवनारायण ध्रुव सहित काफी लोग समाज के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।