मगरलोड तहसीलदार विवेक गोहिया नेसंभाला कार्यभार
मगरलोड तहसीलदार विवेक गोहिया नेसंभाला कार्यभार
राजेन्द्र साहू/मगरलोड.
मगरलोड तहसील कार्यालय का कार्यभार तहसीलदार विवेक गोहिया ने सम्हाला लिया है ।उन्होंने ने पेंडिंग न्यायालीन प्रकरणों के साथ किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की बात कही है।प्रखर समाचार से चर्चा में बताया कि इससे पहले भखारा तहशील में प्रभारी तहशीलदार के पद पर पदस्थ थे।हाल ही में हुए प्रमोशन से तहशीलदार बने है।प्राथमिकता से पूछे जाने पर श्री गोहिया ने कहा यहाँ विभिन्न मामलों के पेंडिग पड़े न्यायालीन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने का प्रयास करेंगे ताकि पक्षकारो को बार बार भटकना न पड़े।ज्ञात हो कि तहशीलदार हेमलता डहरिया के तबादला के बाद नायब तहशीलदार रमेश कुमार मंडावी प्रभार में थे।जिससे राजस्व मामले ठंडे बस्ते में चला गया था।जिससे अब तेजी आएगी।