धमतरी के ग्राम दुगली में स्थापित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोडा .घटना से कांग्रेसियों में काफी आक्रोश
धमतरी के ग्राम दुगली में स्थापित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोडा .घटना से कांग्रेसियों में काफी आक्रोश
वीडियो
-------Uploading
जयलाल प्रजापति/नगरी
जिले के ग्राम दुगली में स्थापित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है.घटना से कांग्रेसियों में काफी आक्रोश है और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे है.वही घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी नेता और दुगली पुलिस मौके में पहुँची है.
मिली जानकारी के अनुसार सुबह दुगली के लोगो ने देखा की प्रतिमा से सिर गायब था प्रतिमा से सिर टूट कर नीचे गिरा था.जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.मौके में पहुँची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. गौरतलब है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी के प्रतिमा का अनावरण कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था.बता दे कि पूर्व पीएम राजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी के साथ इस गांव में आया था.जिसके चलते ग्राम दुगली की एक अलग पहचान है।