सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना , रेडक्रास , रेड रिबन क्लब के तत्वधान में ढेरो खुशियां वाली , दीपोत्सव का पर्व दिवाली पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना , रेडक्रास , रेड रिबन क्लब के तत्वधान में ढेरो खुशियां वाली , दीपोत्सव का पर्व दिवाली पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना , रेडक्रास , रेड रिबन क्लब के तत्वधान में ढेरो खुशियां वाली , दीपोत्सव का पर्व दिवाली पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

 


नवापारा नगर

 समीपस्थ ग्राम लखना ( कोलयारी ) मे शासकीय  प्राथमिक शाला लखना परिसर में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना , रेडक्रास , रेड रिबन क्लब के तत्वधान में ढेरो खुशियां वाली , दीपोत्सव का पर्व दिवाली पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | इस दीपोत्सव जागरूकता अभियान के संयोजक  डॉ.आर के रजक, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सोहन देवांगन , छन्नू निषाद , लखनु साहू , मिलन निषाद व् सैकड़ो ग्रामीण के उपस्थिति में बहुत ही पौराणिक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारम्भ किया | 





कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरपंच प्रतिनिधि ने एक रैली को हरी झंडी दिखाया |  आओ मिलकर झूमे गायें,साथ मिलकर दिवाली मनायें, हमारी धरती हम ही बचाए, बिना पटाखे दिवाली मनाए, आओ हम दीप जलाएं पटाखे हटाए, दिवाली मनाएं, दीप ही दीपावली का आधार है, इसके बिना ना दीपावली का त्यौहार है , इस दिपावली हमने ठाना है, प्रकृति को स्वच्छ बनाना है, ऐसे ही कई नारों से ग्राम लखना गुंजायमान हो गया ग्रामीण स्वयंसेवकों का उत्साह देखकर उनको देखने के लिए पूरा ग्रामीण दौड़ पड़े | सरपंच प्रतिनिधि सोहन देवांगन ने   कहा की स्वयंसेवक बस्ती में जाकर दीपदान का महत्व बतायेंगे , अपने परिवार के साथ इस महापर्व को कोरोना काल में कैसे व किस तरह पालन करते हुए अपने व अपने गांव के लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उत्साह व उमंग से इस त्यौहार को  मनाये |यह सामाजिक एकता के अनुपम आदर्शो का त्यौहार है |







कार्यक्रम संयोजक  डॉ. आर के रजक ने भारतीय संस्कृति व परंपरा में वैज्ञानिकता के साथ दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अनेक किवदंतियों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया | जिसे स्वयंसेवक अपने दैनिक जीवन में उतारे | ग्रामीण छन्नू निषाद ने  स्वयंसेवकों से कहा की दीपदान से दीर्घ आयु , नेत्र ज्योति की प्राप्ति होती है | कार्यक्रम के  दुसरे चरण में नितलेश ,विनय गोस्वामी , अंकित साहू , किरण साहू ,गुंजा यादव , ताकेश्वरी साहू, नेमन सिन्हा, भूपेश , कामेश, चंद्रकांत ,वीणा, काजल, प्रियंका, तारणी, मीना, मूलचंद, तुलसी, यामिनी, सहित 52 स्वयंसेवकों ने अलग अलग टोली में बटकर ग्राम भ्रमण व सुवा नृत्य के माध्यम से हर घरो में दीपदान , शिक्षा , स्वास्थ्य , अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया | स्वयंसेवकों ने 5-5 दीये भेंट कर बड़े बुजुर्गो , माता , बहनों से आशीर्वाद लिए | ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि भगवान वाले पटाख न फोड़े , बच्चे व बूढ़े को कोरोना संक्रमण से बचाए | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वाति व आभार प्रदर्शन  ने किया |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads