श्री गणेश यादव जी युवा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महाराष्ट्र (मुंबई)* का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के युवा इकाई के द्वारा भव्य स्वागत
श्री गणेश यादव जी युवा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महाराष्ट्र (मुंबई)* का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के युवा इकाई के द्वारा भव्य स्वागत
तेजस्वी यादव/छुरा
अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश यादव जी के नेतृत्व में दिनांक 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को माननीय *श्री गणेश यादव जी युवा अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महाराष्ट्र (मुंबई)* का आगमन इंटरनेशनल एयरपोर्ट रायपुर में हुआ जिनका अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के युवा इकाई के द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा युवा संगठन की मजबूती के लिए छत्तीसगढ़ युवा इकाई को दिया गया।
उनका उद्बोधन युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, माननीय श्री गणेश यादव जी ने अपने उद्बोधन समाज के हितों के लिए किस तरह से संगठित होकर प्रयास किए जाएं संगठन का संचालन किस तरह से हो, समाज को आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से कैसे मजबूत बनाया जाए इस संबंध में विस्तार से चर्चा किए तथा उन्होंने समस्त युवा इकाई को महाराष्ट्र में आने का आमंत्रण भी दिया ,श्री गणेश यादव जी छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के प्रवास पर होते हुए भी उन्होंने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ युवा इकाई को दिया, जिससे युवा इकाई में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा संगठन के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संदेश मिला यह जानकारी *श्री खुमेश्वर (खुमेश)यादव प्रदेश प्रमुख युवा महासचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़* के द्वारा दिया गया जिसमें प्रमुख रुप से कृषक कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री पप्पू यादव, युवा प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश यादव, रायपुर संभाग सह-प्रभारी वीरेंद्र यादव, रायपुर महानगर युवा अध्यक्ष चंदन यादव, युवा जिला महामंत्री राजेश यादव युगल किशोर यादव व अन्य बड़ी संख्या में युवा साथियों की उपस्थिति रही l