खरोरा नगर मे बनारस काशी से धर्म प्रचार के लिये आये रामलीला मंडल के कलाकारो द्वारा रामलीला का मंचन
खरोरा नगर मे बनारस काशी से धर्म प्रचार के लिये आये रामलीला मंडल के कलाकारो द्वारा रामलीला का मंचन
भरत कुम्भकार/खरोरा
धर्म प्रचार के लिये निकले काशी के रामलीला मंडली का खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी व पार्षदो ने स्वागत किया वही इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने भारतीय संस्कृति व संस्कार के लिये बच्चो को भगवान राम के चरित्र के सम्पूर्ण ज्ञान देने तुलसीदास रचित राम चरित्र मानस पढने की बात कही खरोरा नगर के रामलीला चौक मे बनारस काशी से धर्म प्रचार के लिये आये रामलीला मंडल के कलाकारो द्वारा विगत तीन दिनो से रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमे नगर के राम भक्त इस आयोजन का लुफ्त उठा रहे है इ।इसी कड़ी मे खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, पार्षद भरत कुम्भकार ,पार्षद तोरण ठाकुर, पार्षद कपिल नशीने, पार्षद पुर्णेन्द्र पाध्याय, पार्षद लालू पंसारी,पार्षद भूपेन्द्र सेन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रामलीला मे राम लक्ष्मण व हनुमान के पात्र का पूजा कर इस आयोजन के लिये रामलीला मण्डली का सम्मान करते सफल आयोजन के लिये बधाई दी।