खरोरा के भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन
खरोरा के भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन
भरत कुम्भकार/खरोरा
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य रजनी मिंज,उप प्राचार्य हरीश देवांगन व व्याख्याता शाहिना परवीन की उपस्थिति में आयोजित किया गया।सर्वप्रथम छतीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया गया।आस्था शर्मा ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार प्रस्तुत किया।भाव प्रदर्शन तृप्ति साहू ,कीर्ति यादव, प्रिया वर्मा,ईशा नायक ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य वनसंपदा ,खनिज संपदा से भरा हुआ है।यहां के निवासी सरल, सहज ईमानदार है।।और हमें अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति पर गर्व है।हरीश देवांगन ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश धान के रिकॉर्ड उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है व अन्य अनाज दलहन, तिलहन फसलों की पैदावार अब बढ़ गई है।प्रकृति संसाधन से हमारा प्रदेश बहुत आगे है।पूर्वा वर्मा 9वी ने छत्तीसगढ़ की खूबियों पर कविता प्रस्तुत की।चित्रकला प्रतियोगिता में 16 छात्र निबंध प्रतियोगिता में 23 छात्र प्रतिभागी रहे।नंदिनी भोई और साथी पूजा वर्मा,प्रीति देवांगन, संजना यादव,नेहा देवांगन योगिता भारती ,पूजा वर्मा ने सुआ नृत्य सुआ ले जाना मोर संदेश की बेहतरीन प्रस्तुति दी।रवीना व करीना के युगल नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।तृप्ति साहू,झरना साहू,कीर्ति यादव,ईशा नायक,प्रिया वर्मा, टिकेश्वरी सुशीला धीवर ,गरिमा चेलक आदि ने छत्तीसगढ़ मईया, हमन सब ले बढ़िया नृत्य प्रस्तुत कर जता दिया कि हम लोग ही सदैव अव्वल रहेंगे।इस अवसर पर जीत सक्सेना, हिमांशु, विनायक वर्मा,हीरामणि,भूपेश पाटकर आदि के कार्य सराहनीय रहे।