छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव चंदन यादव का हुआ आगमन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव चंदन यादव का हुआ आगमन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव चंदन यादव  का हुआ आगमन 


 

तेजस्वी यादव/छुरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सचिव माननीय श्री चंदन यादव जी का आगमन छत्तीसगढ़ की धरा पर हुआ अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिथिलेश यादव जी के नेतृत्व में यादव महासभा के जिला व प्रदेश युवा पदाधिकारियों ने मुलाकात कर समाज की आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक दृष्टिकोण से समाज के वर्तमान भागीदारी तथा आगे आने वाले समय में संगठन की कार्यशैली किस तरह होगी तथा संगठन की मजबूती का आधार क्या होगा,  संरचना क्या होगी, संगठन का एजेंडा क्या होगा तथा युवाओं की राजनीतिक नेतृत्व को लेकर विस्तृत चर्चा हुई एवं श्री चंदन जी ने युवाओं द्वारा संगठित हो कर छोटे-छोटे कार्यक्रम का आयोजन करते रहने तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश देने के लिए व युवाओं की सक्रियता के लिए बधाई दिया व प्रसन्नता जाहिर किए तथा उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सरकार से जो आप लोगों की अपेक्षा है उसको जरूर पूरा किया जाएगा

          उक्त जानकारी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के युवा प्रदेश प्रमुख महामंत्री खुमेश यादव द्वारा दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित किसान कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री पप्पू यादव, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष माधुरी यदु, रायपुर जिला प्रभारी श्री पुरुषोत्तम यादव कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र यादव रायपुर जिला अध्यक्ष श्री चंदन यादव बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री अनिल यादव, आकाश यादव अजय यादव, हरीश यादव, नंदकिशोर यादव, विकास यादव व अन्य युवा साथियों की उपस्थिति रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads