*मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुई ये शिक्षक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुई ये शिक्षक*

 *मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुई ये शिक्षक*



*आरंग--

सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर में शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के  एवं महापौर एजाज ढेबर के आथित्य में तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर अशोक नारायण बंजारा के सानिध्य में आरंग विकासखंड के 4 शिक्षक मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुए, पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक एवं समन्वयक हरीश दीवान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई को  ज्ञानदीप पुरस्कार से नवाजा गया एवं सावित्री सोनकर प्रायमरी  शाला जरोद (कलाई), लोकनाथ साहू प्राइमरी शाला तुलसी, सुधीर आचार्य प्रायमरी शाला घोट नरसिंहपुर शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित हुए ।



इनकी इस उपलब्धि पर डीएस चौहान सहायक संचालक रायपुर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग श्रीमती डीआर जांगड़े, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक एवं दिनेश शर्मा तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा के साथ-साथ समन्वयक गण व  विभिन्न शैक्षिक संघों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads