ग्राम भेलवाडीह में झेरिया यादव समाज के द्वारा साहड़ा देव स्थल पर श्री कृष्ण की मूर्ति किया स्थापित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम भेलवाडीह में झेरिया यादव समाज के द्वारा साहड़ा देव स्थल पर श्री कृष्ण की मूर्ति किया स्थापित

ग्राम भेलवाडीह में झेरिया यादव समाज के द्वारा साहड़ा देव स्थल पर श्री कृष्ण की मूर्ति किया स्थापित 



 अभनपुर,

नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम भेलवाडीह में झेरिया यादव समाज के द्वारा साहड़ा देव स्थल पर श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम यादव समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा ग्राम का भ्रमण करते हुए तालाब से जल लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां पर श्री कृष्ण जी की जय-जयकार के साथ पुरोहित जी ने विधि विधान से स्थापना पूजा सम्पन्न कराया। कार्यक्रम पश्चात खीर पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू धर्म के मान्यताओं के अनुरुप श्री राम व श्री कृष्ण मर्यादा वह आदर्श के प्रतीक के रुप में प्रतिस्थापित हैं, जो भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ इनकी पूजा करता है, उन्हें विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा समाज में भी प्रतिष्ठा स्थापित होती है। 

मंडल अध्यक्ष ने श्री कृष्ण मूर्ति स्थापना करने के लिए झेरिया यादव समाज के लोगों को बधाई व दीवाली पर्व की शुभकामनाएं दी। 


इस दौरान मनोज यादव, मेहत्तर यादव, तीरथू यादव, रामजी यादव, शिवकुमार यादव, सहदेव यादव, संतोष यादव, उत्तम यादव, बैसाखू यादव, रामप्रसाद यादव, धनेश यादव, हृदय राम यादव, जगमोहन यादव, कैलाश यादव, महेश यादव, हुलसी यादव, ललिता यादव, लक्ष्मी यादव, सविता यादव, सोहद्रा यादव, रेखा यादव, सुरेखा यादव, राजबती यादव, रेणु यादव, प्रेमीन यादव, रानी यादव, कामिन यादव, धनेश्वरी यादव, गज्जू लाल सिन्हा, नंदकुमार यादव, खेदन यादव व अन्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads