धान बोनस किसानों के खाते में नही डालने से चिंतित छुरा बैंक-बंजारे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धान बोनस किसानों के खाते में नही डालने से चिंतित छुरा बैंक-बंजारे

 धान बोनस किसानों के खाते में नही डालने से चिंतित छुरा बैंक-बंजारे



तेजस्वी यादव/छुरा

- दीपावली के पूर्व सरकार द्वारा किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की बहुप्रतीक्षित राशि भेजी गई किन्तु छुरा क्षेत्र के हरदी,  डॉगनबाय, रावनाभाँठा, के किसानों के खाते में प्रशासनिक लापरवाही के चलते राशि नहीं आई। जिससे किसान मायूस और चिंतित है। एक दिन बाद दीवाली है धनतेरस के दिन लोगों को इंतजार था लेकिन वे दिन भर बैंक के चक्कर लगाते रहे व बैक अधिकारियों का नकारात्मक जवाब सुनते रहे। जिससे संबंधित अधिकारियों के प्रति किसानों में आक्रोस है। 4 नवंबर को बैंक में अवकाश या अर्ध अवकाश रहेगा। किसानों-मजदूरों को उनके हक की राशि दिलाने श्रमिक मजदूर पदाधिकारी रुपनाथ बंजारे ने कलेक्टर से संज्ञान लेने अपील किया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads