सतनाम शोभायात्रा छुरा में विधायक अमितेश हुए शामिल एवं किये 10 लाख की घोषणा
सतनाम शोभायात्रा छुरा में विधायक अमितेश हुए शामिल एवं किये 10 लाख की घोषणा
तेजस्वी यादव/छुरा
सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र एवं कर्मचारी मित्र मंडल के सहयोग के द्वारा विशाल सतनाम शोभायात्रा गुरुघासीदास बाबा का छुरा नगर में निकाला गया।जो एक ऐतिहासिक रूप रहा पंथी पार्टी रैली के सामने में रह कर नृत्य करते हुए बाजे गाजे के साथ झूमते नाचते आगे बढ़ा जो आकर्षण का केंद्र था एवं पीछे डी जे साउंड की ध्वनि के साथ सतनाम गीत के स्वर में स्वर गाते हुए पूजा अर्चना करते हुए मामूली पारा छुरा से छोटे छुरा संजय नगर पहुचे।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेज तर्रार मिलनसार क्षेत्र के परिवार के सदस्य माननीय अमितेश शुक्ला प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र रहे।अध्यक्षता हेमंत सांग प्रदेश सतनामी समाज संरक्षक,विशिष्ट अतिथि मधुबाला रात्रे महिला बाल विकास सभापति गरियाबंद,खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष, दिनेश सचदेव उपाध्यक्ष नगर पंचायत, यशपेन्द्र शाह राजमहल सभापति नगर पंचायत छुरा,अशोक दीक्षित सभापति नगर पंचायत छुरा,सलीम एल्डर मेम एवं पूर्व पार्षद, लोकेश्वर एल्डर मेन,हरीश यादव पार्षद,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत,पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम छुरा, भारती सोनी पार्षद नगर पंचायत छुरा,रजनी लहरे पार्षद,मीना चंद्राकर पार्षद, चित्रलेखा ध्रुव पार्षद,सरपंच केदार ध्रुव खरखरा, भूषण साहू पूर्व उपसरपंच खरखरा,सतनामी पदाधिकारी संरक्षक लक्ष्मी दास सोनवानी, लक्षमण टंडन अध्यक्ष परिक्षेत्र, देवसिंग रात्रे महंत, द्वारिका प्रसाद रात्रे संरक्षक,जोहन मार्कण्डे प्रमुख सलाहकार, भागी कोशले वरिष्ठ सामाजिकगण।
मुख्य रूप से मंचासीन रहे।अमितेश शुक्ला ने कहा गुरू घासीदास ने समाज के लोगो को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी।उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज मे नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य मे किया।इसी प्रभाव के चलते लाखो लोग बाबा के अनुयायी हो गए।एवं सतनामी समाज निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे की ओर अग्रसर बढ़ रही हैं।एवं सतनामी समाज के वर्गों का सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान भूमिका निभाते तत्पर आगे रहते है।शुक्ला सतनामी समाज के लिए भवन की मांग किया जिस पर तत्परता से विचार करते हुए दस लाख का घोषणा किये।सतनामी समाज प्रदेश संरक्षक हेमंत सांग ने बताया समाज के व्यक्ति को सबसे पहले समाज के उत्थान प्रगति की ओर ध्यान देना चाहिए।समाज मे एकीकृत होना बहुत ही आवश्यक हैं क्योंकि हमारी एकता ही हमारी पहचान है।विशिष्ट अतिथि मधुबाला रात्रे ने भी समाज की चभूतरा निर्माण के लिए 2 लाख की घोषणा की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा लगन मेहनत कर्मचारी मित्र मंडल ने किया एवं सतनामी समाज का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन गौकरण घृतलहरे ने किया एवं आभार प्रकट सचिव डाहरु राम कोशले के द्वारा किया गया।