निकाय चुनाव की सरगर्मी ओर मतदान की पूर्व रात्रि से अचानक बढ़ी ठंडी
निकाय चुनाव की सरगर्मी ओर मतदान की पूर्व रात्रि से अचानक बढ़ी ठंडी
सुरेन्द्र जैन / धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे बीरगांव नगर निगम परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच मतदान की पूर्व रात्रि ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली है शीतलहर के साथ अचानक तेज ठंडी शुरू हो गई है ।
बीरगांव निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में ओधोगिक इकाइयां भी आती है इसलिए भाजपा कांग्रेस ही नहीं बल्कि पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी भी निगम की कुर्सी तक पहुचने के भरसक प्रयास में जुटे हैं यहां 80 हजार से अधिक मतदाता कल 20 दिसंबर सुबह 8 बजे से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
*निर्णायक होती है मतदान की पूर्व रात्रि*
चुनाव कोई भी हो चाहे पंच सरपंच का हो पार्षद का हो या विधानसभा लोकसभा का चुनाव हो सभी चुनाव में मतदान की पूर्व रात्रि का बड़ा महत्व होता है सारी रात प्रत्याशियों के समर्थकों के मतदाताओं को अपनी ओर मोड़ने के अंतिम प्रयास चलते हैं चोरी छिपे कोई दारू बांटता है तो कोई कंबल कोई नगदी भी देता है यानी मतदाता को अपनी तरफ खींचने के हर संभव प्रयास किये जाते हैं वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पुलिस आदि भी रतजगा कर अपनी ड्यूटी निभाते हैं कभी कभार ऐंसे मामले पकड़ में भी आ जाते है लेकिन इस बीच हाड़ कांपने वाली ठंडी का अचानक से शुरू होना किसी को परेसानी का सबब तो किसी को सर्दी मिटाने वाला भी हो सकता है।