*भाजपा जनादेश का सम्मान करती है : शालिनी राजपूत*
*भाजपा जनादेश का सम्मान करती है : शालिनी राजपूत*
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता द्वारा दिए गए जनादेश का भाजपा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि जनता के जनादेश से पता चल गया है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में रोष है। उन्होंने कहा कि नगरी निकाय चुनाव में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को उतरना पड़ा साथ ही साथ उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी हैं इस चुनाव में उतरे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए प्रशासन को इस चुनाव में लगाया साथ ही साथ धनबल का धौंस दिखाकर तमाम हथकंडे अपनाए। इससे साबित होता है कि प्रदेश की सरकार की नियत और नियति कैसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनादेश का सम्मान करती है और इस बार भी वह जनादेश की सम्मान कर रही है और संपन्न हुए नगरी निकाय चुनाव में जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है।