**अनीता ध्रुव मगरलोड पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने अपील की,कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला*
**अनीता ध्रुव मगरलोड पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने अपील की,कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव शुक्रवार को मगरलोड नगर पंचायत पहुंचकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने वार्ड के एक-एक घर जाकर हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी का प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने अपील की। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि कांग्रेस सरकार को 3 साल पूर्ण हो गए, लेकिन उनके वादे अभी तक अधूरे हैं। इन तीन सालों में कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ विश्वाघात किया है। भूपेश बघेल के राज में किसान से लेकर आम जन और सभी वर्ग के लोग परेशान है। छत्तीसगढ़ राज्य कर्ज में डूब गया है। जिसका भुगतना हम जनताओं उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के तीन साल में छत्तीसगढ़ बेहाल हुआ है। देश में छत्तीसगढ़ के सरकार 51 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लेने में भी नम्बर वन है। इसी तरह हर दिन बेटियों से दुष्कर्म अपराधों में नम्बर वन है। 21000 हजार महिला स्व सहायता समूहों से धोखा कर महिलाओं का रोजगार छीनने में भी नम्बर वन है।ँ कांग्रेस सरकार घोषणा पत्र के व गंगाजल के कसमें वादे भूलकर जनता को धोखा देने में भी नम्बर वन है। शराबबंदी, बेरोजगारों को भत्ता, नियमितीकरण सहित अनेकों वादों किए थे, जो एक भी पूर्ण नहीं हुआ है। अनीता ध्रुव ने मगरलोड की जनता से कहा कि आप भाजपा प्रत्याशी को अपना एक वोट देकर विजयी बनावे। यहां विकास की कमी नहीं होने देंगे। सभी मूलभूत आवश्यताओं को पूर्ण किया जाएगा। यहां की तस्वीर बदल जाएगी। इस अवसर पर अनीता ध्रुव ने आदिवासी समाज के बीच बैठक कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील की। अनीता ध्रुव ने चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता अपनी वोट की ताकत को पहचानें, आपका एक वोट मगरलोड नगर पंचायत का तस्वीर बदल सकता है। प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने मगरलोड के साथ-साथ प्रदेश की जनता को छलने का और ठगने का काम किया है। जबकि भाजपा की रमन सरकार सत्ता में थीं तब मगरलोड को नगर पंचायत का सौगात देकर यहाँ की जनता के हर सुख दुख मे साथ दिया और विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। इसलिए आज एक सुनहरा अवसर सामने आया हैं और आप सब भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर विजयश्री दिलाएँ।