उपेक्षा से दुखी हैं सिलतरा के क्रिकेटर गाजी सुजाउद्दीन
उपेक्षा से दुखी हैं सिलतरा के क्रिकेटर गाजी सुजाउद्दीन
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
क्रिकेट के क्षेत्र में कई प्रान्तों में टीं 20 में भाग लेकर धरसीवा के सिलतरा का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर गाजी सुजाउद्दीन उपेक्षा से काफी दुखी हैं उन्हें दुख इस बात का है कि शासन प्रशासन की तरफ से अब तक उनका हौसला नही बढाया गया न ही कोई सम्मान मिला
सिलतरा निवासी क्रिकेट प्लेयर गाजी सुजा उद्दीन का कहना है कि पिछले 11 सालों में अभी तक भारत के काईं राज्यों में टी-20 मैच में वह प्रदर्शन कर चुके हैं।
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ,दिल्ली ,गुजरात, हिमाचल प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा कर्नाटका,उड़ीसा,आंध्रप्रदेश,उत्तर प्रदेश,गोवा आदि में इंटरनेशनल मैच तथा नेपाल टी -20 सीरीज में खेल चुके हैं 2013-14 -16 एवं 2018 में गुजरात के वेलियंट क्लब की तरफ से खेल चुके हैं 2015 में गुजरात के अमरेली डिस्टिक के टीम से भी खेल चुके हैं एवं 2016 में नागालैंड स्टेट टीम में भी खेल चुके हैं।
वह क्रिकेट करियर में 5000 के ऊपर रन बना चुके हैं जिसमें बेहतरीन 28 अर्धशतक एवं 1 शतक भी शामिल है बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 250 के ऊपर विकेट भी ले चुके हैं। कैरियर में अभी तक 28 बार मैन ऑफ द मैच मिल चुका है वही दो बार मैन ऑफ द सीरीज भी बन चुके। इसके अलावा बेस्ट टी -20 प्लेयर कभी अवार्ड मिल चुका है ग्वालियर में। 2012 में यूनाइटेड क्रिकेट एकेडमी के तरफ से खेलते हुए हैं "प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड "भी मिल चुका है जिसमें 1 साल में सर्वाधिक 756 रन बनाए थे वही बॉलिंग करते हुए 32 विकेट भी हासिल किए थे।
क्रिकेट जगत में सिलतरा का नाम रोशन करने के बाद भी उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तरफ से भी कोई सम्मान नहीं मिला ना वर्तमान विधायक से भी कोई सम्मान मिला है ।