देश का सर्वांगीण विकास ही भाजपा का लक्ष्य- बृजमोहन अग्रवाल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

देश का सर्वांगीण विकास ही भाजपा का लक्ष्य- बृजमोहन अग्रवाल

 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस असफल सरकार है- धरमलाल कौशिक



देश का सर्वांगीण विकास ही भाजपा का लक्ष्य- बृजमोहन अग्रवाल 



0 प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को किए प्रशिक्षत।


गरियाबंद

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर गरियाबंद भाजपा जिला संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के अलावा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं को कई विषयों में प्रशिक्षित किया।



कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने विपक्ष में भाजपा की भूमिका को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की वादाखिलाफी के खिलाफ प्रखरता से बोलना पड़ेगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ की आमजनता कांग्रेस की सरकार से हताश और निराश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस असफल सरकार है। इनकी विफलताओं को उजागर करने की नैतिक दायित्व भाजपा का है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में लगातार आवाज उठाई जा रही है। अब तो जनता भी महसूस कर रही है कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है, वह तो स्पष्ट दिखाई भी पड़ रहा है। श्री कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, वह वायदा निभाने में पूरी तरह से विफल है। भाजपा इसको लेकर विधानसभा के सदन के बाद अब सड़क की लड़ाई लड़ेगी। वर्तमान हालात को लेकर प्रतिपक्ष नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को मुआवजा राशि नहीं दे पा रही है। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कर मुआवजा राशि दिए जाने चाहिए। किसानों के बीच सरकार के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नही है, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जागृत होती है। 



पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है कि पार्टी का जनाधार बढ़ाए, क्योंकि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की है। जिसका सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। पहले तो कांग्रेस के जमाने मे केंद्र की योजनाओं को लेकर आमजनताओं को जानकारी तक नहीं होती थी। श्री अग्रवाल ने कहा कि सन 2014 के बाद देश का परिदृश्य बदला है। गरीब कल्याण को लेकर कोरोना महामारी के दौरान भी केंद्र सरकार ने भरपूर मदद की है। प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत चावल वितरित किया गया है। वहीं आत्मनिर्भर भारत की योजना बनाई गई, जिसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता ही हैं। व्यक्तित्व विकास को लेकर कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है। इसी दिशा में केंद्र की भाजपा सरकार काम कर रही है। जीवन को एक दिशा देकर समर्पित भाव से सार्थक जीवन जीने का प्रयास एवं लोक संपर्क, लोक सेवा, लोक जागरण के माध्यम से अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के अथक और अविरल प्रयास सम्पूर्ण देशभर में भाजपा के कार्यकर्ता विविध आयामों से कार्य कर रहे हैं। 

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पुनीत राम सिन्हा, अनिल चंद्राकर, रामकुमार साहू, बलदेव सिंह हुंदल, सुरेंद्र सोनटेके, मुरलीधर सिन्हा, आशीष शर्मा, छत्तरसिंह ठाकुर, राहुल सेन, हलमन धुर्वा, चिरंजीव देवांगन, राधेश्याम सोनवानी, कुलदीप खरे, पारस ठाकुर, सागर मयानी, जितेंद्र सोनकर, रेखा सोनकर, अंजू नायक, नेहा सिंघल, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, योगेश शर्मा, अनूप भोंसले, आशीष शर्मा, गुरुनारायण तिवारी, नरोत्तम साहू, विनोद नेताम, गुलेश्वरी ठाकुर, तनु साहू, ख़िरमनी हरपाल, सीमा जांगड़े, सोमप्रकाश साहू, खोमन चंद्राकर, धनजंय नेताम, योगीराज कश्यप, आनंद ठाकुर सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads