भारत की संस्कृति और विरासत को ऊपर उठाने का काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार- सांसद चुन्नीलाल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भारत की संस्कृति और विरासत को ऊपर उठाने का काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार- सांसद चुन्नीलाल

 भारत की संस्कृति और विरासत को ऊपर उठाने का काम कर रही केंद्र की मोदी सरकार- सांसद चुन्नीलाल 



0 प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में लगाए राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप


गरियाबंद

 भाजपा जिला संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू थे।



इसके अलावा विधायक डमरूधर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत राम सिन्हा, बलदेवसिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, रामकुमार साहू, विभा अवस्थी, सुरेंद्र सोनटेके, गफ्फू मेमन, आशीष शर्मा, खोमन चंद्राकर, केशरी ध्रुव, रेखा सोनकर, नेहा सिंघल, नुरमती मांझी, अंजू नायक, तोकेश्वरी मांझी मंच में मौजूद थे। 



समापन सत्र के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता, व्यक्तित्व निर्माण का अच्छा साधन होता है। भारत के इतिहास, संस्कृति एवं विरासत के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किए। उन्होंने कहा कि भारत की उन्हीं संस्कृति और विरासत को ऊपर उठाने का काम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। वैश्विक परिदृश्य में आज भारत अखंड भारत के रूप में उभर रहा है। विश्व पटल में विदेश नीति के कारण अमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। जिससे भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनने जा रहा है।


श्री साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के उत्थान को लेकर कई योजनाएं लागू की है। केंद्र की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ दिलाने योजनाएं संचालित की गई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राज्य की कांग्रेस सरकार इस योजना में अपनी हिस्से की 40 प्रतिशत राशि नहीं दे पाई, जिससे कि लाखों मकान की राशि वापस हो गई। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं की राशि को समायोजित कर अपनी योजनाओं पर खर्च करते हुए वाहवाही लूट रही है।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई उपलब्धियां हासिल की है। पीएम मोदी ने एक ओर देशहित को सर्वोपरि रखकर अपने दृढ़ संकल्प और कल्याणकारी नीतियों से गरीब, किसान और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन को बेहतर बनाया है तो वहीं दूसरी ओर अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया है। वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाराज हावी हो गई है। कानून व्यवस्थाएं चरमरा गई है। प्रदेश सरकार के तीन सालों में ही आमजनता त्रस्त हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। केंद्र सरकार की उपलब्धियां और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads