जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव २०२१ का आयोजन,गरियाबंद जिले के आदिवासी वनांचल क्षेत्र छुरा जनपद के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजयपुर में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव २०२१ का आयोजन,गरियाबंद जिले के आदिवासी वनांचल क्षेत्र छुरा जनपद के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजयपुर में

 जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव २०२१  का आयोजन,गरियाबंद जिले के आदिवासी वनांचल क्षेत्र छुरा जनपद के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजयपुर में 



तेजस्वी यादव/छुरा-

 गरियाबंद जिले के आदिवासी वनांचल क्षेत्र छुरा जनपद के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजयपुर में लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन  के प्रदेश  एवम् जिला के संयुक्त तत्वाधान में  जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव २०२१  का आयोजन किया गया। संसदीय जिला व आंचलिक जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्तिथि में आयोजित कार्यक्रम के मध्यक्रम में युवा समाजसेवी रूप सिंग साहू जी को अपने बीच पाकर क्षेत्र के युवा वर्ग में उत्साह का वातावण बना एवम् आत्मिक स्वागत किए। 



 छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति को सहेजने व जीवंत मंचीय प्रस्तुति ने  क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन किया एवम् खूब तालियां बटोरी । छत्तीगढ़ के लोक गीत,  पंथी नृत्य, पंडवानी ,नाचा , फाग गीत,राउत नाचा बांस गीत, सुवा नृत्य, कर्मा, ददरिया,फाग गीत ,जस गीत आदि विधाओं को कलाकारों ने मंच के माध्यम से जागृत किया। साथ ही साथ आंचलिक कवियों द्वारा संक्षिप्त काव्य पाठ ने लोगो को गुदगुदाया।


  सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंग साहू, ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में छत्तीगढ़वासियों में अपने प्रदेश के कला एवम् संस्कृति के प्रति रुझान कम नजर आते है।कई लोक गीत, लोक नृत्य,नाटक लीलाएं,विभिन्न क्रीड़ाएं प्रायः लुप्त हो गए है।जिन्हें पुनः सृजित करने के लिए लोक कला संस्था सिरजन का प्रायास अनुकरणीय है। वहीं जिला पंचायत जिला पंचायत सदस्य केशरी नोहर सीह ध्रुव, ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया व कहा कि छततीसगढ़ की कला व संस्कृति को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।ये हमारे धरोहर हैं।वहीं क्षेत्र के जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सृजन  अर्थात निर्माण करना हर व्यक्ति के अंदर कला है अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए लोक कला साहित्य  सिरजन संस्था  मंच दे रहा है।।जिसके माध्यम से हम बहुत उच्च स्तर पर जा कर अपनी कला को पहचान दे सकते है ।



कार्यक्रम में  लोक कला साहित्य संस्था सिरजन के संस्थापक गौकर्ण मानिकपुरी,प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दीनदयाल साहू भिलाई, कला परंपरा के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर डीपी देशमुख भिलाई, डॉक्टर ईश्वर तारक केंद्रीय प्रतिनिधि रायपुर सिरजन के जिला संरक्षक ,कार्यक्रम संयोजिका खेमिन निषाद, राजकुमार यादव  ,अजय शुक्ला, तेजस्वी यादव, हेमलाल ध्रुव सरपंच,मदन साहू, भारत लाल साहू, भागवत निषाद ,नोहर सिंग ध्रुव,नानकराम , प्रकाश, आदि अतिथियों को लोक कला साहित्य संस्था सिरजन के आयोजक समिति, सरपंच अशोक ठाकुर,एवम् ग्राम समिति ने अभिनन्दन पत्र, श्री फल भेट कर  सम्मानित किए।


 सिरजन के पदाधिकारी , सेवक ठाकुर संयोजिका, , किसनू निषाद सचिव जुम्मन सिन्हा नागेश दौलत राम ठाकुर कृष्ण कुमार ठाकुर ,ओम प्रकाश ठाकुर अशोक ठाकुर प्रवीण कुमार नागेश बसंत कुमार प्रकाश नेताम अविनाश सिन्हा केल सिंह रामनाथ भरत ठाकुर भानु ठाकुर अशोक सिन्हा कन्हैया सिंह पुनाराम मनोज रेवा ,धर्मेंद्र अमितेश देवनाथ चिंताराम सिन्हा ,ग्राम प्रमुख ,ग्रामीणजन, क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads