*पूरे राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पूरे राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद*

 *पूरे राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद*



     जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को राज्य में एक चरण में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य में शून्य से 05 वर्ष तक की उम्र केे 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान तीन दिन चलेगा, जिसमें प्रथम दिवस 27 फरवरी दिन रविवार को बूथ स्तर पर एवं 28 फरवरी व 1 मार्च 2022 को घर-घर जाकर पोलियो की ख़ुराक से छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायी जायेगी। 

 प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 14,504 बूथ बनाए गए हैं। 


इसी प्रकार नगर पंचायत चारामा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 भाटापारा चारामा में सुबह 8 बजे से शाम 04 बजे तक जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाया गया। पार्षद केशर नागवांसी के द्वारा शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूरे क्षेत्र के शून्य से लेकर 5वर्ष एक भी बच्चा छूटे ना ऐसे बोलते हुए आपने बात खत्म किया। यहां उपस्थित सिस्टर रुचिका वट्टी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोहणी मटियारा एवं मितानिन, ईश्वरी सेन, रीना यादव और पालक गण रहे थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads