विधायक ने किया 41 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विधायक ने किया 41 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

 विधायक  ने किया 41 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन 



    सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न अपने क्षेत्र में गुरुवार को 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

   उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड - 51 जोरा में सामुदायिक भवन, रंगमंच निर्माण, श्मशान घाट सौंदरीकरण, शेड निर्माण ,अहाता निर्माण एवं सीसी रोड मरम्मत के लगभग 41 लाख रूपए विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया ।

    *भूमिपूजन करते हुए ये कहा विधायक ने*

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने ,भूमि पूजन अवसर पर कहा की क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा आज इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड वासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मिले बताया जिसमें विधायक ने समस्याओं को सुना और सभी को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आपके क्षेत्र में सभी प्रकार की जरूरत के अनुसार कार्य किए जाएंगे आज कार्यक्रम के समस्त क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads