वेदांता समूह के फाउंडेशन द्वारा संचालित नँद घर प्रोग्राम *चाबी हैंडओवर कार्यक्रम* का आयोजन अभनपुर ब्लॉक में - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वेदांता समूह के फाउंडेशन द्वारा संचालित नँद घर प्रोग्राम *चाबी हैंडओवर कार्यक्रम* का आयोजन अभनपुर ब्लॉक में

वेदांता समूह के  फाउंडेशन द्वारा संचालित नँद घर प्रोग्राम *चाबी हैंडओवर कार्यक्रम* का आयोजन  अभनपुर ब्लॉक में



अभनपुर

वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नँद घर प्रोग्राम छत्तीसगढ़ के  तहत उनके ऑपरेशन और मेंटेनेंस पार्टनर जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़  के संयुक्त तत्वाधान में नँद घरों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने और  जागरूकता लाने के उद्देश्य से  *चाबी हैंडओवर कार्यक्रम* का आयोजन रायपुर स्थित अभनपुर ब्लॉक के नंद घर धुसेरा-०२( देवारभाठा) और धुसेरा -०३ मे किया गया  गया।

यह आयोजन नंदघर कमेटी के  सदस्य गणों एवं नंदघरों के सम्मानीय वरिष्ठ जन एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों के मध्य किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उक्त नँद घरों के के क्षेत्र के माननीय सरपंच  महोदया श्रीमति जितेश्वरी साहू एवं कामेश्वर साहू  थे। विशिष्ट अतिथियो के रूप में गांव के सचिव  श्री संतु ध्रुव जी अन्य आतिथि गांव के मितानिन सजनी यादव कुमेश्वरी यादव ,हमन बैस और नंद घर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवॉइजर स्मिता ध्रुव नंद घर (आंगनबाड़ी) कार्यकर्ता चमेली बैस ,लता मानिकपुरी, और सहायिका गौतरहीन गिलहरे, भुनेश्वरी साहू और  का अहम योगदान रहा।


जनमित्रम की ओर से पूरे कार्यक्रम का निर्वहन नँद घर जिला प्रबंधक धर्मेंद्र साहू द्वारा किया गया, नँद घर परियोजना रायपुर क्षेत्र के क्लस्टर कोर्डिनेटर  पारक साहू और तुकेश्वर साहू,चंद्रकांत साहू प्रियंका पाण्डेय, लोमाश साहू द्वारा  पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया।


कार्यक्रम के उपरांत समस्त अतिथयो के मध्य नँद घर की चाबी सौपी गयी और सबके द्वारा नँद घर परियोजना को सराहा गया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।




कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि जितेश्वरी साहू द्वारा नँद घर परियोजना के विभिन्न पहलुओं को सराहते हुए आगे इसी तरह के आयोजन  होने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads