प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू होंगे शामिल
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू होंगे शामिल
तेजस्वी यदु/छुरा –
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीय ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोग एज्युकेशन रिसर्च फाउंडेशन खड़मा छुरा द्वारा दिनांक 05/03/2022 शनिवार को ओम शांति भवन में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू प्रमुख रूप से शामिल होंगे इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू द्वारा श्रेष्ठ समाज के निर्माण में विभिन्न वर्गों का योगदान को लेकर उपस्थित जनसमुदाय को अपना प्रेरक उद्बोधन भी देंगे।
वही इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक धार्मिक प्रभाग इंदौर ब्रह्मकुमार नारायण भाई जी, अध्यक्षता मुख्य सेवा केंद्र इंचार्ज नयापारा राजिम ब्रह्मकुमारी पुष्पा दीदी जी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हेमचंद देवांगन एमडी संकल्प हॉस्पिटल छुरा, विशेष अतिथि के रुप में श्रीमती लगनी बाई साहू जनपद सदस्य छुरा, सरपंच ग्राम पंचायत खंडमा श्री प्रेमा कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंह साहू जी संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर पूरे कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे साथ ही उत्कृष्ठ जनों को सम्मानित भी करेगें।