ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला द्वारा आदरणीया राजयोगिनी दादी डॉ. हृदयमोहिनी जी की प्रथम पुण्यस्मृति दिवस को दिव्यता दिवस के रूप में मनाया
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान मण्डला द्वारा आदरणीया राजयोगिनी दादी डॉ. हृदयमोहिनी जी की प्रथम पुण्यस्मृति दिवस को दिव्यता दिवस के रूप में मनाया
मण्डला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला द्वारा आज आदरणीया राजयोगिनी दादी डॉ. हृदयमोहिनी जी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। पुण्य स्मृति दिवस को "दिव्यता दिवस" के रूप में मनाया गया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय"स्वर्णिम भारत की स्थापना में महिलाओं की भूमिका" रहा ।
इस कार्यक्रम में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी, मण्डला कलेक्टर माननीया बहन हर्षिका सिंह जी, डाइट प्रिंसिपल डॉ. रश्मि बाजपेयी जी, समाजसेविका बहन सरिता अग्निहोत्री जी, नगर के मुख्य गणमान्य एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन ने मंचासीन अतिथियों का बैज लगाकर और गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया। दादी डॉ. हृदयमोहिनी जी की पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में दादी जी की संक्षिप्त जीवनी बताई। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंदर पूरे भारत मे किसानों के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने दादी डॉ. हृदयमोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके साथ का अनुभव बताया। साथ ही ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रोजेक्ट"आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" की जानकारी भी दीं।
कलेक्टर हर्षिका सिंह जी ने दादी हृदयमोहिनी जी की पुण्यस्मृति दिवस पर दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ जुड़ने का अनुभव भी बताया और कहा कि सभी खुश रहे और मन को हमेशा स्वस्थ रखें।
डॉ. रश्मि बाजपेयी जी नेदादी हृदयमोहिनी जी की पुण्य स्मृति दिवस पर उन्हें याद करते हुए कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ अपना अनुभव भी बताया। कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए सभी को समाज व देश के लिए अच्छे कार्य करते रहना चाहिए।
समाजसेविका सरिता अग्निहोत्री जी ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया और महिलाओं के विशेष कार्यक्रम में कहा कि हमें हमेशा हर परिस्थिति का हिम्मत के साथ सामना करना चाहिए।
इसके बाद सभी अतिथियों का ईश्वरीय उपहार देकर धन्यवाद दिया।
