नारी जब श्रेष्ठ आचरण करेगी तब दुनिया फक्र से कहेगी, वन्दे मातरम्------ ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नारी जब श्रेष्ठ आचरण करेगी तब दुनिया फक्र से कहेगी, वन्दे मातरम्------ ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी

   नारी जब श्रेष्ठ आचरण करेगी तब दुनिया फक्र से कहेगी, वन्दे मातरम्------ ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी



जीवन में आध्यात्मिकता जरूरी ___ खिलेश्वरी ध्रुव



ऊंचाईयो को छूने के लिए पंखों की नहीं ,हौसलों की जरूरत होती है___रश्मि गुप्ता


स्वर्णिम भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान को लेकर ब्रह्मकुमारीज की खड़मा सब सेंटर में हुआ  आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन------


छुरा

 समीपस्थ ग्राम खड़मा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन खड़मा के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओम शांति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर छुरा सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने ग्रामीण महिलाओं की सभा को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि भारत को स्वर्णिम भारत बनाने में महिलाओं का योगदान बहुत ही अग्रणी रहा है।भारत की आजादी से लेकर आज तक के इतिहास को देखा जाए तो महिलाओं ने पुरुषों के कंधे से कन्धा मिलाकर त्याग व बलिदान किए है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं कदम से कदम मिलाकर देश प्रगति में   आर्थिका,सामाजिक,पारिवारिक,राजनीतिक सभी क्षेत्र में लोहा मनवाए ।आज वर्तमान समय में आवश्यकता है जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की। नैतिक मूल्यों को जीवन में समावेश किए बिना एक सभ्य, सुसंस्कारी,व मूल्य निष्ठ सामाज की कल्पना नहीं कर सकते।नारी को सारा संसार मां कहती हैं। नारी जब श्रेष्ठ आचरण करेगी तब दुनिया फक्र से कहेगी वन्दे मातरम् । हम महिलाओं का यही योगदान ही भारत को देव भूमि व स्वर्णिम भारत बनाएगी।

   ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद सदस्य खिलेश्वरी ध्रुव थी।वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी मरकाम,व लगनीबाई साहू जनपद सदस्य रही।एवं विशेष अतिथि के तौर पर छुरा महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य रश्मि गुप्ता उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का तिलक व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । एवं भगवान शिव की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिकता जरूरी है ,सभा को धनेश्वरी मरकाम व रश्मि गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि ऊंचाईयों को छूने के लिए पंखों की नहीं हौसलों की जरूरत होती हैं।आज ये श्वेत वस्त्र पहने ब्रह्माकुमारी बहने गांव से निकल कर भारत ही नहीं बल्कि विश्व के 130 देशों में परमात्म पिता को अपना जीवन अर्पण कर यज्ञ सेवाएं दे रही है।इनके जीवन की त्याग , तपस्या हम गृहस्थियों से कम नहीं है। अपने आशीर्वचन स्वरूप अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने ईश्वरीय ज्ञान देते हुए सबको शुभकामनाएं दी एवं सुहाग की निशानी व प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में  कमला बार गाह, हीना साहू,पूर्णिमा कंवर,पूर्णिमा साहू, मंजू सोनी, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र व गांव की माताएं बहनें उपस्थित रहीं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads