खरोरा नगर में आंगनबाड़ी का जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

खरोरा नगर में आंगनबाड़ी का जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण

 खरोरा नगर में आंगनबाड़ी का जनप्रतिनिधियों ने किया  लोकार्पण 



भरत कुम्भकार/खरोरा

नगर के वार्ड  क्रमांक  10मे   आंगन बाडी केन्द्र  का नगर पंचायत  उपाध्यक्ष  व पार्षदो  ने मिलकर  किया लोकार्पण   इस अवसर  पर वार्डवासियो के अलावा आंगनबाडी केन्द्र  के कार्यकर्ता व सहायिका  शामिल  हुई। 

खरोरा नगर के संतोषी  मंदिर के समीप  बने आंगनबाड़ी  भवन पिछले  9साल  से आधे-अधूरे  निर्माण  की वजह से  आंगनबाड़ी  केन्द्र  नही लग पा रहा था जिसके चलते वार्ड मे रहने वालो बच्चो  को जहां परेशानी हो रही थी वही आंगनबाड़ी  केंद्र  एक छोटी सी जगह पर संचालित  हो रही थी जिसे ध्यान  मे रख वार्ड  पार्षद  जुबैर  अली ने  आधे अधुरे  आंगनबाड़ी भवन के सुधार  करके संचालित  करने का बीडा उठाया  और उक्त आंगनबाड़ी  भवन को पुरा कराकरा आज उपाध्यक्ष  पन्नालाल देवांगन   वार्ड पार्षद  जुबैर  अली,पार्षद  सुरेन्द्र गिलहरे  ,आंगनबाड़ी  सुपवाइजर खलको मेडम आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता  व सहायिका  सहित वार्ड  वासियो  की उपस्थित  मे लोकार्पण  किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads