आम आदमी पार्टी प्रदेश कमेटी के आह्वान पर विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आम आदमी पार्टी प्रदेश कमेटी के आह्वान पर विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
तेजस्वी यदु/छुरा
आम आदमी पार्टी प्रदेश कमेटी के आह्वान पर विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में राजिम विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन छुरा के सिन्हा समाज भवन में आयोजित किया गया,जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्रांतिकारी साथियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की और आने वाले विधानसभा चुनाव सन 2023 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
राजिम विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में आप प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेंद्र लेकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है । इस बात पर जोर देते हुए श्री तोड़कर जी ने आगे कहा कि इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव और बूथ स्तर तक जाकर पार्टी के सिद्धांतों विचारधाराओं एवं दिल्ली पंजाब में आम आदमी पार्टी के सफल जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने की जवाबदारी दी गईं। सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री श्रवण यादव जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जल जंगल और जमीन बेचने की तैयारी में है जिसको किसी भी शर्त में पूरा होने नहीं दिया जाएगा। सत्ताधारी कांग्रेस सरकार जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह से
नाकाम साबित हो रही है, इसलिए जनता अब नेक नियत वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने हेतु कमर कस ली है। सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला सचिव छवि भारती जी ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा एवं वर्तमान कांग्रेस सरकार आदिवासी एवं दलितों का सिर्फ और सिर्फ शोषण ही किया है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में दोनों को भुगतना पड़ेगा लोगों के साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार सिर्फ लोक लुभावनी वादा करके जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है जिस वादे के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी वह सिर्फ खोखला वादा ही रह गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना आभार व्यक्त करते हुए राजिम विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूद्र सेन सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता 15 साल बीजेपी एवं 4 साल के कांग्रेश के शोषण और भ्रष्टाचार पूर्ण शासन से त्रस्त हो चुकी है, और आम आदमी पार्टी को एक नए विकल्प के रूप में देख रही है,आने वाले समय में दोनों भ्रष्ट पार्टियों को सत्ता से बेदखल करने के लिए आम जनता का आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़कर,जिला अध्यक्ष श्रवण यादव, जिला सचिव छवि भारती, विधानसभा अध्यक्ष रुद्रसेन सिन्हा,संगठन मंत्री चमन यादव,विधानसभा उपाध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव, विधानसभा सचिव राजाराम ध्रुव, सोशल मीडिया प्रभारी गुलशन मोंग्रे, संतोष कुमार साहू, पवित्र सागर,लोचन ठाकुर, रमेश नायक, संतोष कुमार, मेघ सिंह ध्रुव, भावेश ध्रुव सोशल मीडिया प्रभारी,केशव चंद्राकर, देव नारायण ध्रुव, रवि कुमार ध्रुव,ऋषि कुमार,गौतम कुमार तारक, संजय नायक, कौशल कुमार साहू, गेवर लाल साहू एवं अन्य क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे।



