ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए किया गया कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए किया गया कार्यक्रम

 ब्रह्माकुमारीज़ मण्डला के द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए किया गया कार्यक्रम



मण्डला

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर"प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृद्ध आश्रम में वृद्धों के लिए कार्यक्रम किया गया।

इसमें ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी, समाजसेवी नरेश कछवाहा एवं डॉ शाक्य जी की पत्नी बीके गीता शाक्य उपस्थित रहे।





ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी वृद्धजनों को बताया कि मनुष्य जीवन हीरे तुल्य उसको कहा जाता है, जो परमात्मा की संतान समझकर परमात्मा से संबंध जोड़कर के इस कर्म क्षेत्र में कर्म करता है। साथ में सभी का मनोबल बढ़ाया।

ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने सभी से आत्मिक मुलाकात करते हुए सभी को  सुख शांति से जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी नरेश कछवाहा जी ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की।

इस कार्यक्रम के बाद सभी को ईश्वरीय सौगात दी। सभी को भोजन भी कराया गया। इस कार्यक्रम से सभी बहुत खुश हुए , सभी वृद्धजनों ने ब्रह्माकुमारी बहनों का शुक्रिया किया और आगे भी इस तरीके के प्रोग्राम करने के लिए आमंत्रित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads