शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष महोत्सव पर विविध कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष महोत्सव पर विविध कार्यक्रम

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष महोत्सव पर विविध कार्यक्रम



राजिम

 शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम स्वर्ण जयंती वर्ष महोत्सव मना रहा है इस कड़ी में विश्व जैव विविधता दिवस पर महाविद्यालय  के NAAC, IQAC व वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा जैव विविधता के महत्व एवं उसको संवर्धित करने की दृष्टि से जैव विविधता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था प्रमुख डॉ सोनिता सत्संगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया।





 अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ सत्संगी ने कहा कि जीवो में विविधता पर्यावरण में संतुलन की दृष्टि से बहुत अधिक महत्व रखता है हर जीव का पर्यावरण में विशेष महत्व है लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन में सभी जीव अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं एक स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र के लिए सभी जीवो का संतुलन होना आवश्यक है हमें सभी जीवो के लिए सभी संभावित अनुकूलित पर्यावास बनाए रखने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष मुकेश कुर्रे ने बताया कि जैव विविधता दिवस प्रतिवर्ष 22 मई को मनाया जाता है इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को विश्व स्तर पर  जैव विविधता के संरक्षण एवं महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष यू एन जनरल असेम्बली द्वारा जैव विविधता दिवस का थीम *सभी जीवन के लिए साझा भविष्य का निर्माण* रखा गया है। पृथ्वी में लगभग 8 लाख से अधिक प्रजाति पाई जाती हैं पृथ्वी में सभी जीवो की समान हिस्सेदारी है लेकिन उसके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी केवल हमारी है सभी जीवो का पर्यावरण और खाद्य श्रृंखला में एक विशेष स्थान है जो कि एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं सूक्ष्मजीव बैक्टीरिया से लेकर विशालकाय हाथी तक सभी पर्यावरण संतुलन में अपना योगदान देते हैं।

 इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एम एल वर्मा ने पर्यावरण को बचाने के लिए जैव विविधता पर हमें विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित नैक प्रभारी डॉ गोवर्धन यदु ने जैव विविधता के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से लेने की बात कही। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के गोपाल उरकुरकर, जी पी यदु, क्षमा शिल्पा मसीह, चित्रा खोटे, राजेश बघेल, भानु प्रताप नायक, लोकेश जांगड़े, श्वेता खरे, आकाश वाघमारे, मनीषा भोई, देवेंद्र देवांगन प्राध्यापक गण सहित खूबलाल, हिमांशु, पूरन, यामिनी ममता, प्रतिभा, पप्पू, हेमिन, वासनी, तेजेश्वरी आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads