*नँद घर अभनपुर सारखी में नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नँद घर अभनपुर सारखी में नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

*नँद घर अभनपुर सारखी में नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* 



अभनपुर

वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नन्दघर परियोजना (एक सामाजिक पहल) के अंतर्गत आज दिनाँक 7.05.22 को रायपुर स्थित नंदघर  सारखी-1 में परियोजना के ऑपरेशन पार्टनर जनमित्रम कल्याण समिति  के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच श्री नरेंद्र साहू थे। विशिष्ट अतिथि पंच श्रीमति निर्मला साहू श्रीमति अनिता वार्ड पंच थे। 


स्वास्थ्य शिविर में डॉ.श्रीमती विनीता सोनवानी(चिकित्सा अधिकारी) डॉ चोवा मंगल साहू (सहायक चिकित्सा अधिकारी) सुरेंद्र ध्रुव (औषधालय सेवक)उपस्थित रहे।




 इस स्वास्थ्य शिविर में जनरल चेकप  के ,साथ साथ बच्चों का वजन बच्चों का परिधि व गंभीर कुपोषित मध्यम कुपोषित बच्चों का चेकअप किये एवं, बीपी शुगर , कमजोरी, शारीरिक दर्द, बीमारियों के लिए लोगों की जांच की और दवाइयां वितरण किया यहां के क्षेत्रवासी  इस स्वास्थ्य  शिविर से लाभान्वित हुए और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर और लगते रहने की बात पर जोर दिया और आज के इस शिविर की बहुत ही सराहना की आज के इस स्वास्थ्य शिविर में चंद्रकांत साहू ,लोमश साहू, पारक साहू टुकेश्वर, प्रियंका पांडे,क्लस्टर कोऑर्डिनेटर  ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस शिविर में लोगों को लाभान्वित किया साथ ही आज के इस शिविर में रायपुर जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मेंद्र साहू साथ में शामिल हुए जिन्होंने नंद घर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में नन्द घर परियोजना के अंतर्गत महिलाओं बच्चों को किस किस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर को लेकर श्रीमती अनिता जी ने बहुत सराहना की  उन्होंने बताया कि  हमारे क्षेत्र में कार्य करने वाले क्लस्टर कॉर्डिनेटर नंद घर कार्यकर्ता सहायिका से हम संतुष्ट हैं आज की इस शिविर में इनकी भूमिका बहुत ही  महत्वपूर्ण रही । मैं अपनी ओर से पूरे जनमित्रम् व वेदांता समूह को धन्यवाद देती हूँ और आशा करती हूं कि आगे भी आप हमारे लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहेंगे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads