ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर द्वारा "आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंतर्गत "कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग" के "आत्मनिर्भर किसान अभियान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर द्वारा "आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंतर्गत "कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग" के "आत्मनिर्भर किसान अभियान

ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर द्वारा "आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंतर्गत "कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग" के  "आत्मनिर्भर किसान अभियान



मण्डला

 ब्रह्माकुमारीज़ नैनपुर के द्वारा "आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" प्रोजेक्ट के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के "कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग" के द्वारा नैनपुर क्षेत्र में गांव गांव जाकर "आत्मनिर्भर किसान अभियान" निकाला जा रहा है।  ग्राम चिरईडोंगरी और रमपुरी में अभियान पहुंचा।

 इस अभियान में ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, महाराष्ट्र पुणे से आई हुई ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी,बीके सरोज, बीके ऊषा, बीके हरिशचंद्र एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे

 



इस अभियान के द्वारा जैविक खेती, शाश्वत योगिक खेती के बारे में बताया गया । साथ साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।



कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी जी ने इस कार्यक्रम के लक्ष्य एवं उद्देश्य सभी को बताया कि किसान आत्मनिर्भर बन सकें साथ साथ रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से आजाद हो सकें। 


ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने जैविक खेती की जानकारी दी और सभी को जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।


ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को शाश्वत योगिक खेती के बारे में विस्तार से बताया। परमपिता परमात्मा की याद से खेती करनी चाहिए। साथ साथ युवाओ को भी खेती के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।


इसके बाद सभी को शराब, सिगरेट, तंबाकू आदि व्यसनों को छोडने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। जिससे किसान अपने परिवार, समाज और देश को सशक्त बना सके, और आत्मनिर्भर बन सकें।


 सभी किसान भाई बहनों ने इस अभियान की बहुत प्रशंसा की, और जैविक खेती और शाश्वत यौगिक खेती करने के लिए तैयार भी हुए । आगे भी और कार्यक्रम करने लिए कहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads