थनौद स्थित 211 वी CRPF बटालियन कैम्प के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण के तहत समीप खंडवा के शासकीय स्कूल के प्रांगण में किया वृक्षारोपण
थनौद स्थित 211 वी CRPF बटालियन कैम्प के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण के तहत समीप खंडवा के शासकीय स्कूल के प्रांगण में किया वृक्षारोपण
नवा रायपुर
थनौद स्थित 211 बटालियन सी ० आर ० पी ० एफ 0 कैम्प के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत खंडवा गाँव में शासकीय माध्यमिक विध्यालय के प्रांगण में विध्यालय के अध्यापक , छात्रों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया ।
जिसमें 211 बटालियन सी ० आर ० पी ० एफ ० से श्री क्यू आई . जिलानी द्वितीय कमान अधिकारी , श्री नीरज कुमार उप कमाण्डेट , सूबेदार मेजर निरीक्षक संजीव कुमार भोई , उपनिरीक्षक एस ० एस ० दीक्षित एवं अन्य कार्मिकों के साथ विध्यालय से श्री पन्चूराम निशाद प्रिंसिपल , श्री गुलशन नेताम अध्यापक एवं ग्रामीणों ने भाग लिया । विध्यालय के छात्रों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुये 211 बटालियन सी ० आर ० पी ० एफ ० के अधिकारियों और कर्मियों के साथ विध्यालय के प्रांगण में पौधे लगाये । छात्रों से चर्चा करने पर छात्र बेहद खुश दिखे एवं छात्रों ने पेड़ लगाने और इससे होने वाले लाभ के बारे में बहुत अच्छी और रोचक जानकारीयां दी , और संकल्प लिया कि वे भी अपने अपने घर और आस पास के इलाके में भी पौधे लगायेंगे , ताकि प्राकृतिक वातावरण हरा - भरा रखने के साथ साफ हवा मिल सके । 211 बटालियन सी ० आर ० पी ० एफ ० द्वारा लगभग 5000 पौधे लगाने का कार्यक्रम बनाया है । जिसके तहत आसपास के गाँवों , विध्यालय एवं खाली जगहों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है । जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ - साथ जमीन के अन्दर पानी का स्तर बढ़ेगा । सी ० आर ० पी ० एफ ० द्वारा पूरे देश में इस अभियान को चलाया जा रहा है । जो कि देश सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य है । अन्त में उक्त कार्य के लिए विध्यालय के प्रिन्सीपल श्री पन्चुराम निषाद ने 211 बटालियन सी ० आर ० पी ० एफ ० के अधिकारीयों एवं सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया ।



