नगर पंचायत खरोरा में नवनिर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण 2अगस्त को होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा
नगर पंचायत खरोरा में नवनिर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण 2अगस्त को होगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा
भरत कुंभकार/खरोरा
नगर पंचायत खरोरा में नवनिर्मित कॉलेज भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों 2 अगस्त को होना है जिसे लेकर रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने नवनिर्मित कॉलेज भवन का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि कॉलेज के लोकार्पण के साथ ही कॉलेज भवन मैं कक्षाएं लगने की शुरुआत भी होगी कलेक्टर के साथ एसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे वही उनके साथ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष सीएमओ व सभी पार्षद गण उपस्थित थे बता दें कि कॉलेज का नामकरण नगर खरोरा के मालगुजार स्वर्गीय राम प्रसाद देवांगन के नाम पर किया जा चुका है जोकि खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के पिता है।अपने खरोरा दौरे के उपरांत कलेक्टर ने शासन की महती योजना कृष्ण कुंज का निरीक्षण भी किया इससे पहले कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे नगर खरोरा के गठन में नगर पंचायत के कर्मचारियों से बातचीत की उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि वहां पर कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया बहुत धीमी है साथ ही गठान की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए नगर पंचायत के सीएमओ रविंद्र शुक्ला को उन्होंने धीमी गति में काम होने को लेकर फटकार भी लगाई साथ ही जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की निर्देश भी दिए गौठान में नगर पंचायत के पार्षदों व नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी से भी कलेक्टर ने बातचीत की और नगर के व्यवस्थाओं को लेकर जानकारियां ली जिसके बाद कलेक्टर सीधे नवीन कॉलेज भवन पहुंचे वहां पर कॉलेज भवन के रंग रोगन का जायजा लिया और विभिन्न विभाग के पहुंचे हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने की हिदायत दी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खरोरा के नवीन कॉलेज का लोकार्पण करेंगे साथ ही खरोरा के मालगुजार स्वर्गीय दाऊ रामप्रसाद देवांगन के प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे कलेक्टर के दौरे की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज विकास समिति के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचे नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरविंद देवांगन ने कहा नगर खरोरा में कॉलेज निर्माण को लेकर उन्होंने भाजपा शासन काल से ही कोशिशें की थी आज बड़ी खुशी की बात है कि नगर खरोरा में कॉलेज बनकर तैयार है और 2 अगस्त को यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों कॉलेज का उद्घाटन भी होगा जिसके बाद से खरोरा तहसील के आसपास जितने भी गांव हैं वहां से कॉलेज पढ़ने के लिए बच्चों को रायपुर और बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे उन्हें अपने तहसील क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी वही नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर व मालगुजार महेंद्र देवांगन ने कार्यक्रम को लेकर खुशी जताई उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना साकार रूप ले रहा है जिसकी उन्हें बहुत ही खुशी है खरोरा तहसील क्षेत्र उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की दौड़ लगाकर थक चुका है और अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में इस क्षेत्र को उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की सुविधा मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक होगा उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय राम प्रसाद जी देवांगन के नाम पर नवीन कॉलेज का नामकरण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया और कहा कि इस क्षेत्र में लगातार शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री जी काम करते रहे हैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों को भी नवीन कॉलेज के लिए बधाई दी।
