*विद्यार्थियों ने मनाया हरेली का पर्व*
*विद्यार्थियों ने मनाया हरेली का पर्व*
गरियाबंद:
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरछेड़ी विकासखंड व जिला गरियाबंद में विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ हरेली पर्व मनाया। सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के साथ विद्यालय में रखे कृषि यंत्र व गेडी बनाकर पूजा अर्चना किए तत्पश्चात विद्यालय के व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा के द्वारा इस हरेली पर्व की महत्व और उपयोगिता पर एक प्रेजेंटेशन रखा गया l उसके उपरांत विद्यालय के अतिथि व्याख्याता श्रीमती नूतन साहू एवं श्रीमती योगेश्वरी यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए कुर्सी दौड़, गेड़ी दौड़, मटकी फोड़ व नारियल फेक प्रतियोगिता रखा गया।
विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें मटकी फोड़ में कु. आसिया वर्मा को प्रथम व कु. साधना को द्वितीय स्थान के लिए बाजी मारी वही गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं के छात्र लोमेश कुमार ने प्रथम डागेश और डायमंड ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ l
बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में कुमारी लक्ष्मी , थनेश्वरी व टिकेश्वरी को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ वही बालकों की वर्ग में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान में भानु प्रताप, राज व पुरुषोत्तम ने बाजी मारी ।




