*अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. उ.मा. विद्यालय आरंग में ब्लॉक स्तरीय चेस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन*
*अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. उ.मा. विद्यालय आरंग में ब्लॉक स्तरीय चेस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन*
आरंग.
अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा. उ.मा. विद्यालय के प्राचार्य हरीश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकरी दी है कि आज दिनाँक 02/08/2022 को दोपहर 12 बजे से विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे ने प्रतीकात्मक रूप से शतरंज की चाल चलकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अन्य अतिथियों में एबीईओ चांडक,वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद श्रीमती दीक्षा सोनकर,सामाजिक कार्यकर्ता श्री सूरज सोनकर, पूर्व बीएसओ नीलमणि चन्द्राकर ,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू, सचिव मनीष सोनकर अतिथियों के साथ आरंग शतरंज क्लब से नागेंद्र देवांगन, हंसराज जलक्षत्री,जीवेन्द्र सोनकर अन्य स्कूलों के व्यायाम शिक्षक भी उपस्थित रहे ।
साथ ही प्राचार्य हरीश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन को लेकर बच्चों एवं पालकों में भारी उत्साह का माहौल व्याप्त है और बच्चों की खेल भावना की प्रशंसनीय है।उन्होंने आगे कहा कि शुरू से ही आरंग विकासखंड का प्रदर्शन खेलों के इतिहास में स्वर्णिम रहा है सभी अतिथियों ने प्रत्येक प्रतिभागी को उक्त प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खेलकूद के क्षेत्र में अपने साथ-साथ अपने स्कूल और अपने विकासखंड सहित समूचे प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं विश्वास जताया कि इस वर्ष भी आरंग विकासखंड के स्कूली बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में अपनी पताका लहराएंगे।
विद्यालय की क्रीडा शिक्षिका श्रीमती प्रीति ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्य महोदय के कुशल मार्गदर्शन,अन्य शिक्षक साथियों के प्रयास एवं बच्चों के उत्साह की सराहना की है।


