ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दिया जा रहा राजयोग प्रशिक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दिया जा रहा राजयोग प्रशिक्षण

 ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दिया जा रहा राजयोग प्रशिक्षण 



मंडला /ब्रह्माकुमारीज

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मण्डला के द्वारा पुलिस जवानों को राजयोग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजयोग प्रशिक्षण पुलिस कंट्रोल रूम में दिया जा रहा है।  यह राजयोग प्रशिक्षण 7 दिनों तक चलेगा।





इस कार्यक्रम में राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, बीके ज्योति बहन, बीके प्रिंस भाई एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे। 


राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने बताया कि जब हम अपने जीवन मे अटेंशन रखते हैं तो किसी भी प्रकार का टेंशन नही होता है। अटेंशन रखने के लिए सबसे पहले स्वयं का परिचय होना चाहिए।  राजयोग के अभ्यास के द्वारा हम  सच्ची शांति, प्रेम और खुशी की अनुभूति करते हैं और परमात्मा से शक्तियाँ प्राप्त करते हैं।

   राजयोग करने से अंदर एकाग्रता बढ़ती है इसके साथ साथ सकारात्मक परिवर्तन होता है।

 इसके बाद सभी को राजयोग का अभ्यास कराया गया, जिसे सभी पुलिस जवानों ने बहुत अच्छे से किया और विशेष अनुभव भी प्राप्त किया।


 इसी तरीके से राजयोग का प्रशिक्षण 7 दिन तक चलेगा, जिसमे सभी को राजयोग करना सिखाया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads