जागृति महिला मंडल द्वारा सावन मास में किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन..* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जागृति महिला मंडल द्वारा सावन मास में किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन..*

 *जागृति महिला मंडल द्वारा सावन मास में किया जा रहा शिव महापुराण का आयोजन..*



*सावन झूला उत्सव भी मनाया जा रहा*



नवापारा (राजिम)

नगर की जागरुक महिलाओं की सामाजिक व धार्मिक संस्था जागृति महिला मंडल के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर पूरे मांह भर शिव महापुराण कथा का आयोजन संध्या 5:00 बजे से 7:00 बजे तक लगातार जारी है । आयोजन का यह दसवां वर्ष है सावन को ऐसे भी धार्मिक मास कहा जाता है। स्थानीय वार्ड क्रमांक 13 लटर्रा पारा स्थित संस्था की सदस्य संध्या शर्मा के निवास में शिव महापुराण का आयोजन चल रहा है। 





इस धार्मिक आयोजन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह व उमंग दिखाई दे रहा है। शिव महापुराण के साथ ही सावन झूला उत्सव भी मनाया जा रहा है । महिलाएं भगवान भोलेनाथ एवं श्री कृष्ण पर केंद्रित भजन कीर्तन व धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। जागृति महिला मंडल की बीना शर्मा ,राधिका शर्मा, मंजू सोनी, दुर्गा तिवारी , संध्या शर्मा ,हीरा, सरस्वती, गौरी ,आशा शर्मा ,विजयलक्ष्मी शर्मा, देव कुमारी मिश्रा ,सरस्वती साहू, मोहिनी, कमला ,कमली कंसारी, सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। महिला मंडल की सदस्य दुर्गा तिवारी ने एक भेट में बताया कि संस्था द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा पौधरोपण व सामाजिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी दी जाती है वही गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads