*नगर के नर्मदेश्वर महादेव जी का हुआ दुग्ध अभिषेक*
*नगर के नर्मदेश्वर महादेव जी का हुआ दुग्ध अभिषेक*
*आरंग
स्थानीय दीनदयाल कॉलोनी में प्रति सोमवार की भांति सावन के तीसरे सोमवार को चंद्रमौलेश्वर भूत भावन भोलेनाथ नर्मदेश्वर महादेव जी का बड़ा ही धूमधाम के साथ दुग्ध अभिषेक किया गया पंडित नरेंद्र द्विवेदी के द्वारा प्रथम वेदी पूजा के साथ ही श्रीगौरी गणेश का आवाहन करके भगवान भोलेनाथ को 25 लीटर दूध के साथ मंत्र उच्चारण करते हुए अभिषेक किया गया लगातार 3 घंटे तक पूजा में मुख्य यजमान के रूप में चंद्रेश तिवारी , शंकर साहू एवं बी.आर.साहू सह परिवार रहे अभिषेक के पश्चात परमेश्वर चंद्राकर जी के द्वारा भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया।
तथा महिलाओं के द्वारा गीत भजन के साथ संगीत का आनंद लिया इस अभिषेक में विकास समिति के संरक्षक मदन लाल साहू अध्यक्ष अनिल ठाकुर उपाध्यक्ष अशोक साहू प्रमुख सलाहकार मधुसूदन साहू खूब लाल साहू लकी साहू नरेंद्र साहू भोला निषाद जितेंद्र वर्मा रामप्रसाद धुर्वे मनी राम साहू और महिला समिति के अध्यक्ष के साथ समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे*।

