धरसीवा थाना क्षेत्र के कूँरा पन्डरभट्टा मार्ग पर दो वाइको की जोरदार भिड़ंत में दो लोगो की मौत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धरसीवा थाना क्षेत्र के कूँरा पन्डरभट्टा मार्ग पर दो वाइको की जोरदार भिड़ंत में दो लोगो की मौत

 धरसीवा थाना क्षेत्र के कूँरा पन्डरभट्टा मार्ग पर दो वाइको की जोरदार भिड़ंत में दो लोगो की मौत



-सुरेन्द्र जैन/धरसींवा 




धरसीवा थाना क्षेत्र के कूँरा पन्डरभट्टा मार्ग पर दो वाइको की जोरदार भिड़ंत में दो लोगो की सर में  गंभीर चोट लगने से मौत हो गई वहीं एक युवती सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए.....घटना कल देर शाम की है जब वाइक क्रमांक सीजी 04 एनएम 1160 से मृतक गिरधर निर्मलकर अपने साथी के साथ बैठकर कूँरा से पन्डरभट्टा जा रहा था विपरीत दिशा से आ रही वाइक क्रमांक सीजी 04 एमआर 0551 से उसकी जोरदार टक्कर हुई विपरीत दिशा से आ रही  इस वाइक में लोकनाथ साहू अपनी बहिन आरती साहू को लेकर सांकरा आ रहा था....



.दोनो वाइक सवारों को गंभीर हालत में धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां लोकनाथ की सर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो चुकी थी....युवती सहित तीन गंभीर रुप से घायलों को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती किया गया जहां दूसरे वाइक सवार गिरधर निर्मलकर की भी सर में गंभीर चोट होने से मृत्यु हो गई....युवती सहित दो का अभी उपचार जारी है....विवेचनाधिकारी लालनसिंह राजपूत ने बताया कि मर्ग पंचनामा व पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनों को सौप दिए गए हैं दोनो वाइक सवारों की मृत्यु सर में गंभीर चोट लगने से हुई यदि हेलमेड पहने होते तो  शायद सर में इतनी गंभीर चोट न लगती......उन्होंने बताया कि हेलमेड पहनकर ही वाइक चलाने के लिए पुलिस लोगो को लंबे समय से जागरूक करने में लगी है बाबजूद इसकी गंभीरता को लोग समझते नहीं हैं जीवन से बड़ा कुछ भी नहीं.....पुलिस ने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेड पहनकर ही वाइक चलाने की पुनः लोगो से अपील की है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं में प्राणों की रक्षा हो सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads