ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला के "विश्व शांति भवन" में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला के "विश्व शांति भवन" में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

ब्रह्माकुमारीज संस्थान मंडला के "विश्व शांति भवन" में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया





मण्डला :-

 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बस स्टैंड के पीछे ब्रह्माकुमारीज स्थानीय सेवाकेंद्र "विश्व शांति भवन" में ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डला क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन, मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक भ्राता देवेंद्र सारस साथ मे जेल स्टाफ एवं ब्रह्माकुमार भाई बहने उपस्थित रहे।










      सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक भ्राता देवेंद्र सारस, ब्रह्माकुमारी ममता दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी के द्वारा  राष्ट्रगान के साथ सम्मानपूर्वक तिरंगा ध्वज फहराया गया।

      "विश्व शांति भवन" के सभागृह में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी एवं ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन ने भ्राता देवेंद्र सारस  का गुलदस्ते और बैज लगाकर स्वागत किया। 

      इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और तिरंगे झंडे का महत्व बताया। सभी को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सभी से अपील की अपने अपने घरों में झंडा फहरायें। 

जेल अधीक्षक भ्राता देवेंद्र सारस जी ने  सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साथ अपने अनुभव साझा किए।

      ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का भावपूर्ण सुंदर गीत की प्रस्तुति दी।

      इसके बाद सभी अतिथि एवं ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने ब्रह्माभोजन किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads