*सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11से 17 जनवरी तक होगा आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11से 17 जनवरी तक होगा आयोजन*

 *सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11से 17 जनवरी तक होगा आयोजन* 



*हेलमेट जागरूकता बाईक रैली के साथ होगा आगाज* 

   सुरेन्द्र जैन /धरसीवा

 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रायपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का आगाज कल 11 जनवरी बुधवार से होगा जिसमे प्रथम दिवस  हेलमेड जागरूकता वाइक रैली रायपुर में निकाली जाएगी।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  जयप्रकाश बढ़ई के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक आयोजित किए जाने वाले जन जागरूकता कार्यक्रमो की सूची तैयार कर ली गई है

 यातायात पुलिस रायपुर द्वारा  11 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति के सामने से हेल्मेट बाइक रेली को रवाना कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा जो पूरे शहर में भर घूम कर दो पहिया वाहन चालको हेलमेट लगाने के प्रति जागरुक करेंगे। उक्त रैली मैं यातायात पुलिस के जवान, थानों का बल, स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्या, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड एवम् आम नागरिक सामिल होगे। 


*सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आयोजित किए जाने वाले जन जागरूकता कार्यक्रम* 

01. सड़क शिक्षा सप्ताह के दौरान दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक शहर की स्कूल कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में यातायात पुलिस के प्रशिक्षित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

02. शहर की प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों पर स्वयंसेवी संस्थाओ के साथ संयुक्त रुप से यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को सम्मानित करना। 

03. जिले के देहात क्षेत्रों मैं लगातार साथ दिनों तक 8 जागरूकता रथ के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कर नियमों के पालन के प्रति जागरुक करना। 

04. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देना एवं पालन करने हेतु जागरुकता लाना। 

05. शहर में संचालित होने वाले यात्री वाहन ऑटो, बस, जीप, टैक्सी चालकों का नेत्र स्वास्थ  परिक्षण एवं यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम। 

06. हाईवे मे चलने वाले भारी माल भगवानों में रेडियम टेप लगाकर सुरक्षित करना। 

07. दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक शहर के सभी मार्गो एवं एवं चौक चौराहों पर यातायात नियमों से संबंधी बैनर पोस्टर पॉम्पलेट वितरण करना। 

08. छात्र छात्राओं के लिए यातायात नियमों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन। 

09. Wrong साइड मूवमेंट व ओवरलोडिंग पर विशेष अभियान। 


*अपील* समस्त वाहन चालको से अपील है कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं बिना हेल्मेट बाइक ना चलाएं, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें, नसे की हालत में वाहन ना चलाएं, हमेशा सही दिशा में वाहन चलाएं, यातायात नियमों एवम् संकेतों का पालन कर वाहन चलाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन ना दें। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में सामिल होकर राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने में सहायक बने।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads