*बिलासपुर की ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी को "छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान" से किया सम्मानित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बिलासपुर की ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी को "छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान" से किया सम्मानित*

 *बिलासपुर की ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी को "छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान" से किया सम्मानित*



बिलासपुर

 बिलासपुर की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजयोग भवन संचालिका बीके स्वाति दीदी को *"छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान"* दिया गया। उनके द्वारा समाज में उत्कृष्ट सेवा, कोरोनाकाल में सेवा, जल एवं प्रकृति संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए राष्ट्रीय व्यापार मेले में ए.डी.एन. वाजपेई जी, कुलपति अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, ललित पटेरिया जी, कुलपति शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़, सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति आर.पी. दुबे जी, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ प्रमोद महाजन जी, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला जी के द्वारा मोमेंटो देकर  *"छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान"* से सम्मानित किया गया।



इससे पहले ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा लगाए गए *"मेरा बिलासपुर व्यसन मुक्त बिलासपुर एवं मेरा बिलासपुर दुर्घटना रहित बिलासपुर"* के स्टॉल का *हाइकोर्ट जस्टिस माननीय संजय अग्रवाल जी द्वारा अवलोकन किया गया।* उन्होंने कहा कि मेडिटेशन के अभ्यास से हमारे अंदर धैर्यता, सहनशीलता इत्यादि गुणों का विकास होता है। ब्रह्माकुमारीज में दिया जा रहा आध्यात्मिक ज्ञान समाज के लिए बहुत आवश्यक है। मेडिटेशन का नियमित अभ्यास हमारे सकारात्मक चिंतन को बढ़ाता है। आध्यात्मिक शिक्षा केवल सुनने-सुनाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, अपितु व्यवहारीक क्षेत्र में भी उसको उपयोग में लाना आवश्यक है। तभी विश्व में शांति, सद्भावना और धार्मिक सहिष्णुता का वातावरण बन सकता है तथा हिंसा, भ्रष्टाचार, अत्याचार आदि का अंत हो सकता है। 

नगर के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ एल.सी. मढरिया जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था में किसी भी प्रकार का धर्म, जाति का भेदभाव नहीं है। भारत की अमूल्य धरोहर आध्यात्म के खजाने और स्वस्थ जीवन प्रणाली को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे है। यह अभियान सदैव आगे बढ़ता जाए तथा एक सुंदर संसार के नव निर्माण के कार्य में सफलता प्राप्त करें ऐसी मेरी शुभकामना है। डॉ के.के. साव, अनिल तिवारी जी ने भी अपनी शुभभावनाएं व्यक्त की। अतिथियों के साथ मेला आयोजक मंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।

बीके संतोषी दीदी ने माननीय जस्टिस संजय अग्रवाल जी एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads