*ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र मण्डला के "विश्व शांति भवन" पर धूमधाम से मनाया गया 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव*
*ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र मण्डला के "विश्व शांति भवन" पर धूमधाम से मनाया गया 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव*
मण्डला:-
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंडला के स्थानीय सेवा केंद्र बस स्टैंड के पीछे स्थित "विश्व शांति भवन" में बड़े धूमधाम से 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने सुबह से ही मण्डला जिले के अधिक से अधिक संख्या पर ब्रह्माकुमार भाई बहनों का आना लगा रहा।
सुबह जल्दी से भाई बहनों ने सेन्टर में आकर शिव बाबा का ध्यान किया। भगवान के महावाक्य व मुरली क्लास सुनाई गई, शिव बाबा को भोग लगाया गया। शिवजयंती के पावन पर्व पर केक कटिंग हुई।
*परमात्मा के अवतरण का महापर्व है महाशिवरात्रि :- ब्रह्माकुमारी ममता दीदी*
ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी को 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अब परमपिता परमात्मा शिव संसार को पावन तथा सुखी बनाने के लिए फिर से प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर सहज राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं। अत: हम सबका कर्तव्य है कि उनकी आज्ञानुसार हम पवित्रता और शुद्धता का पालन करें और शिव के अर्पण होकर संसार की ज्ञान से सेवा करे। इसका फल मुक्ति और जीवन-मुक्ति की प्राप्ति माना गया है। अब मनुष्यों को चाहिए कि विकारों रूपी विष से नाता तोड़कर परमात्मा शिव से अपना नाता जोड़े।
कार्यक्रम के पश्चात शिव ध्वजारोहण किया गया। शिव ध्वज के नीचे सभी ने प्रतिज्ञा की।
*शिव जयंती महोत्सव पर नगर में निकाली शोभायात्रा -*
पैदल व बाइक शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा बस स्टैंड के पीछे स्थानीय सेवा केंद्र विश्व शांति भवन से प्रारंभ होकर नेहरू स्मारक, रपटा, महाराजपुर, फिर रपटा होते हुए उदय चौक, बुधवारी, इलाही चौक, हनुमान घाट, डिंडौरी नाका, चिलमन चौक, बिंझिया, कटरा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, झंडा चौक, ईदगाह कॉलिनी के सामने से होते हुए स्थानीय सेवाकेंद्र में सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में द्वादश ज्योतिर्लिंग से सजी हुई गाड़ी थी, डीजे के माध्यम से शिव बाबा के सुंदर गीतों के साथ शोभायात्रा निकली। यह बाइक शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। सभी को ईश्वरीय संदेश दिया गया,कि परमात्मा का अवतरण हो चुका है। घाट घाट में जाकर ईश्वरीय संदेश के पर्चे बांटे।