*सागर शर्मा के प्रांतीय सचिव बनने पर शिक्षक संवर्ग में हर्ष* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सागर शर्मा के प्रांतीय सचिव बनने पर शिक्षक संवर्ग में हर्ष*

 *सागर शर्मा के प्रांतीय सचिव बनने पर शिक्षक संवर्ग में हर्ष*



राजिम 

शिक्षा विभाग में वर्षों से स्थापित संघ छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस में सर्वसम्मति से राजिम क्षेत्र के व्याख्याता व एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा को प्रांतीय सचिव मनोनीत किया गया है। संघ की बैठक में संगठन के प्रसार, शिक्षक वर्ग की सक्रियता बढ़ाने व शिक्षक समाज के हितों की रक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु और अधिक सक्रिय शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। व्याख्याता शर्मा के क्षेत्र में सक्रियता और कार्य कुशलता को आधार पर मनोनयन किया गया है। 

उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नायक, लाल बहादुर साहू, जावेद खान, नरेंद्र कुमार साहू, ऋषि कुमार चंदेल, महासचिव संजय नैय्यर प्रदेश सचिव डॉ वेदलाल साहू, संभाग सचिव अभिषेक गोलछा  गरियाबंद जिला अध्यक्ष भागचंद चतुर्वेदी, विजेता देवानी, दशरथ वर्मा, अमित शर्मा,  ओंकार शर्मा, खेलन देवांगन गनेशुराम खूंटे, बलराम बंजारे, किशोर कुमार साहू संकुल प्राचार्य बी. एल. ध्रुव, व्याख्याता कमल सोनकर, समीक्षा गायकवाड़, खेल शिक्षिका शिखा महाड़िक , कैलाश साहू, पुनेश्वर साहू,साक्षी जपे , योगिता देवांगन, जितेंद्र साहू,नीता यादव, प्रणिती चंद्राकर,नेहा सिंह, दीपक कुमार    ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की है। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव‌ सागर शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संघ के आशाओं के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads