*आरंग -ब्राह्मण समाज ने निकाली परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग -ब्राह्मण समाज ने निकाली परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा*

 *आरंग -ब्राह्मण समाज ने निकाली परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा*

 


आरंग--

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा समाज के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में नगर में भब्य शोभायात्रा निकाली गई, प्रथम दिवस सामाजिक भवन एवम भगवान परशुराम चौक में स्थापित मूर्ति का विशेष पूजा अर्चना एवं अभिषेक कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया ततपश्चात युवा प्रकोष्ठ द्वारा दोपहर  बस स्टैंड के पास राहगीरों को शीतल शर्बत वितरण किया गया, द्वितीय दिवस रविवार शाम 4 बजे से ब्राह्मण समाज भवन से भगवान की भब्य प्रतिमा सहित शोभायात्रा निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों शीतला पारा, इंदिरा चौक ,बस स्टैंड होते हुए पुनः ब्राह्मण समाज भवन में सम्पन्न हुआ,तत्पश्चात सामाजिक भोज एवम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया शोभायात्रा का बस स्टैंड में शिव सेना के राकेश शर्मा के नेतृत्व में  स्वागत पुष्प वर्षा कर की गई साथ ही जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सजल चंद्राकर के नेतृत्व में शीतल शर्बत का वितरण शामिल श्रद्धालुओं को किया गया।







वही नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने भगवान परशुराम की प्रतिमा में श्री फल भेटकर नगर सहित प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की उक्त जानकारी ब्राह्मण समाज आरंग के सचिव हरीश दीवान ने दी शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज आरंग के संरक्षक गण ,सलाहकार गण, पदाधिकारी गण,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवम पदाधिकारी गण, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवम पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में समाज के पुरूष, महिला,युवा,एवम बच्चे शामिल हुए जो भगवा ध्वज के साथ भगवान की जयकारे एवम अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads