आरंग -अंगना में शिक्षा के अंतर्गत स्मार्ट माता बनी खेमिन साहू आरंग
आरंग -अंगना में शिक्षा के अंतर्गत स्मार्ट माता बनी खेमिन साहू
आरंग
उच्च शिक्षा कार्यालय के निर्देशानुसार शासकीय नवीन प्राथमिक शाला चरोदा संकुल भिलाई के अंतर्गत अंगना में शिक्षा पढ़ाई तिहार मेला का आयोजन किया गया इसमें घर एवं दैनिक जीवन से संबंधित व्यवहारिक वस्तुओं से किस प्रकार बच्चों को शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है इसके लिए माताओं को प्रशिक्षित किया गया ताकि नए सत्र जून से पहले ही शाला प्रवेश की पूर्व तैयारी हो सके इस शैक्षिक मेले में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित करते हुए अंगना में शिक्षा के उद्देश्यों को भी स्पष्ट किया गया।
कार्यक्रम में स्मार्ट माता के रूप में खेमिन साहू को चुना गया तथा अतिथि के रूप में केशर द्विवेदी सुपरवाइजर महिला बाल विकास, शकुन चंद्राकर पूर्व जनपद सदस्य,आचार्य नरेंद्र द्विवेदी, हेमा बंजारे, पायल शुक्ला, प्रभा साहू, पार्वती साहू, जितेंद्र कुमार यदु, संकुल प्राचार्य चंदूलाल साहू तथा संकुल समन्वयक जितेंद्र शुक्ला की उपस्थिति के साथ-साथ शाला विकास समिति एवं माताओं की अच्छी उपस्थिति रही।

