गरियाबंद जिले मे अवैध रेत खनन व परिवहन धड़ड़ले से जारी, जिला प्रशासन के अधिकारी व क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि आखिर मौन क्यों..? ग्रामीण उग्र, कभी भी हो सकता जिला प्रशासन के विरुद्ध लामबंद, शहरी क्षेत्र से बेरोकटोक दौड़ रहे हैँ हाइवा
गरियाबंद जिले मे अवैध रेत खनन व परिवहन धड़ड़ले से जारी, जिला प्रशासन के अधिकारी व क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि आखिर मौन क्यों..? ग्रामीण उग्र, कभी भी हो सकता जिला प्रशासन के विरुद्ध लामबंद, शहरी क्षेत्र से बेरोकटोक दौड़ रहे हैँ हाइवा
गरियाबंद
जिले में छत्तीसगढ़ शासन के रेत की अवैध खुदाई को लेकर दिए गए दिशा निर्देश पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। गरियाबंद जिले के ग्राम तर्रा में अघोषित रूप से अवैध रेत खदान संचालित हो रहे हैं। जिला के जिम्मेदार जानकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आखिर क्यों मौन साधे हुए हैं...??? राजिम तहसील तहसीलदार एडीएम राजिम और माइनिंग अधिकारी को पैरी नदी के तर्रा गांव में अवैध रेत खुदाई की जानकारी होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
राजिम क्षेत्र के ग्राम तर्रा के पैरी नदी पर राजनीतिक संरक्षण में खुलेआम अवैध रेत खदान संचालित हो रहे है।
जिला प्रशासन के बड़े अफसर भी राजिम क्षेत्र के नेता के सामने बौने पड़ गए है। वही इस नेता का खौफ अधिकारियों पर ऐसा है कि रेत खुदाई पर कार्रवाई करने की बात से उनके हाथ पांव फूलने लगते हैं। जिले में प्रशासन का सिस्टम नेता के सामने चकनाचूर हो जा रहे हैं।
ग्राम तर्रा में हो रहे अवैध रेत खुदाई की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की तैयारी में है। ग्रामीण सहित क्षेत्र के लोग इतना गुस्साए हुए हैं की किसी भी दिन अवैध रेत खुदाई को लेकर सड़क पर उतर सकते हैं।
राजिम क्षेत्र के ग्राम तर्रा मैं रेत की अवैध खुदाई धड़ल्ले से हो रही है। पैरी नदी में बिना शासकीय सुकृति के अवैध खदान संचालित हो रहे हैं इस संबंध में प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी रेत की अवैध खुदाई और परिवहन धड़ल्ले से जारी हैं रेत खुदाई को लेकर गांव में एवं आसपास के अन्य गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है क्योंकि तर्रा गांव से रेत लोडिंग कर निकलने वाले वाहन सुरसाबांधा से होते हुए नेशनल हाईवे 130 सी में श्याम नगर राजिम जैसे शहरी इलाकों से होकर गुजर रही है।
रेत लेकर जाने वाले हाईवा वाहन के सड़कों में दौड़ने से राहगीर भयभीत है।
राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है,जिले के तर्रा गांव में अवैध रेत खदान का संचालन,दो गांव के ग्रामीण मुख्यमंत्री से करेंगे अवैध रेत खदान की शिकायत की कर रहे तैयारी।





